मधेपुरा में 31 पुलिस अधिकारियों पर FIR, डीजीपी के आदेश से मच गया हड़कंप - The Ujala Times News
Uncategorized

मधेपुरा में 31 पुलिस अधिकारियों पर FIR, डीजीपी के आदेश से मच गया हड़कंप

सामने आई बड़ी वजह
मधेपुरा में पुलिस पदाधिकारियों पर एक्शन शुरू हो गया है। राज्य पुलिस महानिदेशक के आदेश के बाद मधेपुरा एसपी संदीप सिंह ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। समीक्षा में 31 पुलिस पदाधिकारियों की लापरवाही सामने आई है। अब इन 31 पदाधिकारियों पर एफआईआर किया गया है। बता दें कि आए दिन डीजीपी लापरवाही को लेकर सख्ती दिखाते रहते हैं।

मधेपुरा में केस के अनुसंधान में टालमटोल की नीति अपनाने वाले पुलिस पदाधिकारियों पर एक्शन शुरू हो चुका है। राज्य पुलिस महानिदेशक के आदेश बाद मधेपुरा एसपी संदीप सिंह ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है।
31 पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
डीजीपी के आदेश बाद एसपी द्वारा किए जा रहे समीक्षा में परत दर परत कलई खुलने लगे हैं। फिलहाल जिले के एक मात्र सदर थाना की समीक्षा में 31 पुलिस पदाधिकारियों की लापरवाही सामने आई है। जिसके बाद इन अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
जो विगत 10-12 वर्षों से केस के अनुसंधान को अटकाए हुए हैं। जिन 31 पर एफआइआर किया गया है उनमें से अधिकांश पुलिस पदाधिकारी या तो आस पास के जिले में तैनात हैं या फिर कोसी रेंज अथवा जोन से इतर दूसरे जोन में पदस्थापित हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button