मधेपुरा में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन:आपसी समझौते से मामलों का हुआ निष्पादन, 13 बेंच का किया गया था गठन - The Ujala Times News
Uncategorized

मधेपुरा में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन:आपसी समझौते से मामलों का हुआ निष्पादन, 13 बेंच का किया गया था गठन

The ujala times news

अमन श्रीवास्तव

CEO

विधिक सेवा प्राधिकार के देखरेख में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया.जिसका उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलराम दुबे ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस अवसर पर डीएम अभिषेक रंजन, एसपी डॉ संदीप सिंह, डीएलएसए की सचिव पूजा कुमारी साह, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजकिशोर यादव तथा सचिव सदानंद यादव मंचासीन रहे.कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलराम दुबे ने कहा कि लोक अदालत न्याय की ऐसी सरल और सुलभ प्रक्रिया है, जिसमें आपसी सहमति के आधार पर मामलों का त्वरित निपटारा होता है. इससे न केवल समय और धन की बचत होती है बल्कि पक्षकारों के बीच आपसी सौहार्द भी बना रहता है.उन्होंने आम लोगों से अधिक से अधिक संख्या में लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील की.वर्षों से लंबित मामलों का समाधान संभव है.वही जिलाधिकारी अभिषेक रंजन ने कहा कि लोक अदालत सरकार और न्यायपालिका की एक महत्वपूर्ण पहल है.जिसके माध्यम से वर्षों से लंबित मामलों का समाधान संभव है, इससे न्याय व्यवस्था पर बोझ भी कम होता है. एसपी डा संदीप सिंह ने कहा कि आपसी समझौते से मामलों का निपटारा समाज में शांति और सद्भाव को बढ़ावा देता है.डीएलएसए की सचिव पूजा कुमारी साह ने लोक अदालत की प्रक्रिया और इसके लाभों की जानकारी देते हुए बताया कि इसमें आपराधिक शमनीय वाद, एनआई एक्ट के मामले, बैंक ऋण वसूली, मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण, पारिवारिक विवाद, भूमि विवाद, राजस्व मामले, बिजली-पानी बिल से संबंधित विवाद सहित अन्य सिविल मामलों का निपटारा किया जाता है.आपसी सहमति से किया गया निष्पादन.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button