प्रतिमा विसर्जन के साथ ही दुर्गा पूजा संपन्न
अमन श्रीवास्तव






नम आंखों से दी गई देवी दुर्गा मां की विदाई
प्रतिमा विसर्जन के साथ ही दुर्गा पूजा संपन्न
शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा सहित विभिन्न देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को रविवार के देर शाम को ही विसर्जित किया गया. इस दौरान सुसज्जित वाहनों में प्रतिमाओं को रखकर जलाशयों की ओर में लोग पहुंचे. अबीर गुलाल के साथ देवी के जयकारे से शहर गूंज रहा था. इस दौरान जिला मुख्यालय स्थित बंगाली दुर्गा मंदिर के प्रतिमा विसर्जन शोभा यात्रा में पुरुषों के साथ भारी संख्या में महिला एवं बच्चे भी शामिल हुए. भिरखी नदी में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया. इस दौरान मां अगले साल वापस आना के जयकारों के साथ नम आंखों से विदाई दी. जयकारों से माहौल भक्ति बना रहा.जिस- जिस रास्ते से माँ की प्रतिमा गुजरी लोगों ने पुष्प वर्षा की गई. माता के जयकारे लगाये गए. विदाई की धुन गुंजती रही. श्रद्धालुओं के आस्था और भक्ति में कोई कमी नहीं हुई.कई लोग मेला का आनंद नहीं ले सके कितु मां का दर्शन में श्रद्धालुओं ने सावधानी और संयम बरतते हुए पूजा अर्चना की. हर तरफ लोग कहीं से भी माँ के अंतिम दर्शन पाने को बेताब दिखे. मेला में बच्चों ने भी खूब रंग भरा और जमकर मस्ती किया. उन्होंने जलेबी,मिठाई का भरपूर आनंद लिया. गोलगप्पे, चाट, चाउमीन के दुकान पर भीड़ देखने लायक थी.वहीँ देर शाम पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंदिर न्यास समिति एवं सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति द्वारा मैया की आरती कर प्रतिमा विसर्जन हेतु उठा लिया गया. सभी भक्तों ने नम आँखों से माँ को अंतिम विदाई दीपुरे रास्ते बंगाल से आए हुए ढाक पर स्थानीय युवा थिरकते हुए नजर आ रहे थे. पुलिस प्रशासन भी काफी मुस्तैदी से देख रेख में थी. ताकि कोई भी विसर्जन में हुडदंग ना मचा पाए. सभी भक्तजन द्वारा प्रतिमा को मेन रोड होते हुए बाईपास होते हुए भिरखी पुल में देवी दुर्गा मां की विसर्जन किया.प्रतिमा विसर्जन के दौरान विधि व्यवस्था को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस बल के साथ सदर एसडीओ संतोष कुमार सदर एसडीपीओ सह अपर पुलिस अधीक्षक प्रवेंद भारती एवम सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था का स्वयं जायजा लेते रहे. पुरानी बाजार में एसआई इंद्रजीत तांती, संतोष सिंह,रितेश कुमार, विकास कुमार ,नीतू कुमारी मौजूद थी.वही हर चौक – चौराहे पर पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल बल वही पुलिस बल अन्य पुलिस बल मौजूद रहे.