पूर्व पार्षद सह सामाजिक कार्यकर्ता ध्यानी यादव ने परिजनों से मुलाकात कर की आर्थिक मदद - The Ujala Times News
Uncategorized

पूर्व पार्षद सह सामाजिक कार्यकर्ता ध्यानी यादव ने परिजनों से मुलाकात कर की आर्थिक मदद


नगर परिषद क्षेत्रान्तर्गत वार्ड नं-14 निवासी जागेश्वर मंडल उम्र-85 वर्ष का निधन हो गया। निधन की जानकारी मिलते ही पूर्व पार्षद सह सामाजिक कार्यकर्ता ध्यानी यादव एवम पूर्व पार्षद प्रत्याशी रवीना कुमारी ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात किये। पूर्व पार्षद सह सामाजिक कार्यकर्ता ध्यानी यादव ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि जागेश्वर मंडल के.बी.वीमेंस कॉलेज में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी थे। वे काफी मृदुभाषी एवम शांत स्वभाव के धनी व्यक्ति थे। उनके निधन से अपूर्णीय क्षति हुई है। मौके पर पूर्व पार्षद ध्यानी यादव एवम पूर्व पार्षद प्रत्याशी रवीना कुमारी ने मृतक के पत्नी प्रमिला देवी को तत्क्षण पाँच हजार की आर्थिक मदद करते हुए कहा कि हम शोकाकुल परिवार की हर संभव मदद करेंगे.
मौके पर दिवाकर कुमार, योगेंद्र यादव, शनिचर राय, शंकर मंडल, सहदेव मंडल, भोगेंद्र मंडल, सत्य ना.शर्मा, संतोष कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button