डीआईजी डॉ. कुमार आशीष की मौजूदगी में दीक्षांत परेड, प्रशिक्षु सिपाहियों का उत्साहवर्धन

प्रशिक्षु सिपाही बैच-2025 ने पेश की शानदार परेड, अधिकारियों ने बढ़ाया मनोबल
अमन श्रीवास्तव
मधेपुरा
पुलिस प्रशिक्षण केंद्र, मधेपुरा में प्रशिक्षु सिपाही बैच-2025 के दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन बड़े ही धूमधाम और गरिमामय माहौल में किया गया. इस अवसर पर कोसी क्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) डॉ. कुमार आशीष, जिलाधिकारी अभिषेक रंजन, पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संदीप सिंह की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ा दी. उनके आगमन पर प्रशिक्षु सिपाहियों ने सलामी दी और भव्य परेड का प्रदर्शन किया.समारोह के दौरान प्रशिक्षु सिपाहियों ने अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट प्रशिक्षण का परिचय देते हुए शानदार मार्च पास्ट किया. परेड की प्रस्तुति ने उपस्थित अधिकारियों एवं अतिथियों को काफी प्रभावित किया. डीआईजी डॉ. कुमार आशीष ने परेड का निरीक्षण किया और प्रशिक्षुओं के प्रदर्शन की सराहना की. उन्होंने अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पुलिस बल में शामिल होने जा रहे इन नवप्रशिक्षित सिपाहियों की जिम्मेदारी समाज में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की है.उन्होंने सभी को ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा दी.वही कार्यक्रम में उपस्थित अन्य अधिकारियों ने भी प्रशिक्षुओं का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की समारोह के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सिपाहियों को सम्मानित भी किया , जिससे अन्य प्रशिक्षुओं में भी बेहतर करने की प्रेरणा मिली.दीक्षांत परेड समारोह के आयोजन से पूरे पुलिस प्रशिक्षण केंद्र का वातावरण उत्साह और गर्व से भर गया. इस आयोजन ने न केवल प्रशिक्षुओं के मनोबल को बढ़ाया, बल्कि उनके अंदर सेवा, सुरक्षा और समर्पण की भावना को और मजबूत किया. वहीं पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संदीप सिंह ने कहा कि पुलिस प्रशासन हमेशा आमजनों के लिए खड़ी रहती है.