गणतंत्र दिवस पर मधेपुरा में कई जगह फहराया गया राष्टीय झंडा
अमन श्रीवास्तव



CEO
The ujala times news
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बी एन मंडल स्टेडियम, मधेपुरा में आयोजित मुख्य समारोह के दौरान आयोजित भव्य परेड लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही.
बीएन मंडल स्टेडियम में मुख्य समारोह में मधेपुरा के प्रभारी मंत्री लेसी सिंह ने ध्वजारोहण किया. इस अवसर पर जिलाधिकारी अभिषेक रंजन, पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक प्रवेंद्र भारती, मुख्यालय डीएसपी मनोज मोहन, यातयात डीएसपी चेतानंद झा, कार्यपालक पदाधिकारी तान्या कुमारी सहित जिले के तमाम वरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे.
बेहतर साज-सज्जा, चमचमाती वर्दी, कंधों पर सितारे और विभिन्न बटालियनों की सुसंगठित टुकड़ियों के साथ परेड ने समारोह को गौरवपूर्ण बना दिया। दर्शकों ने एक स्वर में कहा कि लंबे समय बाद मधेपुरा में इस स्तर की भव्य और अनुशासित परेड देखने को मिली है.वही जिले में अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम संतोष कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रवेंद्र भारती,सदर अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार ने झंडा फहराया और सदर थाना में थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार , यातायात थाना में अमन आनन ने झंडा फहराया.