गंगा नदी पर बन रहा निर्माणाधीन फोरलेन पुल फिर गिरा, 2 गार्ड लापता; 1700 करोड़ की लागत से बन रहा था पुल - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

गंगा नदी पर बन रहा निर्माणाधीन फोरलेन पुल फिर गिरा, 2 गार्ड लापता; 1700 करोड़ की लागत से बन रहा था पुल

बिहार/भागलपुर: बिहार के भागलपुर में सुलतानगंज-अगुवानी गंगा नदी पर बन रहे निर्माणाधीन फोरलेन पुल एक बार फिर जमींदोज हो गया। निर्माणाधीन पुल का सुपर स्ट्रक्चर नदी में गिर गया। वहीं पुल पर ड्यूटी कर रहे दो गार्ड भी हादसे के बाद से लापता हैं। SDRF की टीम इनकी तलाश कर रही है। अगुवानी के तरफ से पुल के पाया नंबर 10,11,12 के ऊपर का पूरा सुपर स्ट्रक्चर गिर गया है जो लगभग 200 मीटर का हिस्सा होगा। हालांकि, हादसे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस महासेतु का निर्माण एसपी सिंगला कंपनी द्वारा किया जा रहा है। बता दें कि यह भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में बन रहा यह पुल खगड़िया और भागलपुर जिलों को जोड़ने के लिए बनाया जा रहा है। घटना रविवार शाम की है। इस महासेतु का निर्माण एसपी सिंगला कंपनी द्वारा किया जा रहा है।

पिछले साल भी पुल का सुपर स्ट्रक्चर नदी में गिरा था
बता दें पिछले साल 27 अप्रैल को इस निर्माणाधीन पुल का सुपर स्ट्रक्चर नदी में गिर गया था। तेज आंधी और बारिश में करीब 100 फीट लंबा हिस्सा भरभराकर जमीन में गिर गया था। हालांकि, उस वक्त जानमाल को क्षति नहीं पहुंची थी। इसके बाद पुल निर्माण का काम फिर शुरू हुआ। इस बार करीब 80 प्रतिशत काम सुपर स्ट्रक्चर का पूरा हो गया था। इतना ही नहीं अप्रोच रोड का काम भी 45 फीसदी पूरा कर लिया गया है। इस पुल को उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने वाली बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना माना जाता है। इस परियोजना का आरंभिक मूल्यांकन 1710.77 करोड़ किया गया था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा 23 फरवरी 2014 को इसका शिलान्यास किया गया था। इस पुल तथा सड़क निर्माण से एनएच 31 तथा एनएच 80 आपस में जुड़ जाएंगे। बता दें कि इस पुल की लंबाई 3.160 किलोमीटर है। जबकि एप्रोच पथ की कुल लंबाई करीब 25 किलोमीटर है।

खगड़िया -अगुवानी- सुल्तानगंज के बीच बन रहे पुल के टूटने का वीडियो सामने आया है.

बताया जा रहा है कि ये पुल 1717 करोड़ की लागत से तैयार किया जा रहा था. इस निर्माणाधीन पुल के कुछ हिस्से को अप्रैल में आंधी के कारण भी नुकसान पहुंचा था. खगड़िया -अगुवानी- सुल्तानगंज के बीच गंगा नदी पर बन रहा महासेतु का बीच का हिस्सा ध्वस्त हो गया. पुल का उपरी भाग नदी में समा गया है.

निर्माणाधीन पुल का सुपर स्ट्रक्चर गिरा है. हालांकि अभी तक पुल गिरने की वजह साफ नहीं हो पाई है. बताया जा रहा है कि पुल के तीन पाए के ऊपर बना स्ट्रक्चर भरभराकर गिर गया. भागलपुर के सुल्तानगंज में बन रहा यह सेतु खगड़िया और भागलपुर को आपस में जोड़ेगा. 

Back to top button