कोसी कमिश्नर को बीएचएसए के चिकित्सकों के सौंपा गया सूत्री मांग
सदर अस्पताल में आए सिविल सर्जन कार्यलय में बीएचएसए के जिला इकाई द्वारा राज्य इकाई को राज्य सर्वसमन्त निर्णय दौरान बायोमैट्रिक हाजिरी निर्माण पर सरकार से गंभीरता से विचार करने की मांग की गयी. वही मांगों में बताया गया कि सभी डॉक्टरों के सरकारी सेवा में उनका अंतर क्या है .सरकारी अस्पताल में कार्यरत चिकित्सकों का क्या स्थान है सरकार इसकी घोषणा करें.यह सरकार द्वारा घोषित किया जाए कौन से सरकारी अधिकारी डॉक्टरों के कार्य अनुपस्थित जांच के लिए अधिकृत है. उनकी सूची व सर घोषित की जाए चिकित्सा पदाधिकारी के लिए निर्धारित झूठी अवधि का निर्धारण हो 24×7 शिफ्ट ड्यूटी के संचालन हेतु आवश्यक ढांचा सुविधा वह मानव बल का सृजन किया जाए. इसमें चिकित्सा पदाधिकारी व अन्य कर्मियों के लिए आवास व भोजनालय की अनिवार्य व्यवस्था होनी चाहिए और आकस्मिक अवकाश के लिए प्रतिस्थानी चिकित्सा पदाधिकारी की व्यवस्था सरकार के द्वारा होनी चाहिए. ग्रामीण व दूरस्थ इलाके के कार्यरत चिकित्सा पदाधिकारी के लिए आवश्यक भत्ता मिलनी चाहिए. निर्धारित अवधि से कार्य करने वाले चिकित्सा पदाधिकारी को अतिरिक्त मानदेय मिलनी चाहिए.
उक्त मांगों को सरकार जब तक पूरा नहीं करती तब तक हम लोग चिकित्सा पदाधिकारी पूर्वक अपने कार्य का संपादन बिना बायोमेट्रिक करते रहेंगे.वही मांग पत्र सौपने के दौरान डॉ मिथिलेश कुमार,डॉ सौरभ कुमार,डॉ रूपेश कुमार, डॉ अविनाश कुमार,डॉ किशोर कुमार दास,डॉ अनुज कुमार एवम अन्य उपस्थित थे.
