सुपौल के त्रिवेणीगंज से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां एक मॉल में काम करने वाली दो युवतियों ने आपसी सहमति से किया विवाह सुपौल त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र के आदर्श मोहल्ला स्थित वार्ड संख्या 18 से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक भाड़े के मकान में रह रही दो युवतियों ने आपसी प्रेम संबंध के बाद मंदिर में सात फेरे लेकर विवाह कर लिया। इस शादी की चर्चा पूरे इलाके में जोरों पर है, वहीं इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।मिली जानकारी के अनुसार, पूजा कुमारी और काजल कुमारी ने मंगलवार देर शाम मेला ग्राउंड स्थित एक मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया। वायरल वीडियो में पूजा कुमारी को दूल्हे की भूमिका में काजल कुमारी की मांग में सिंदूर भरते हुए देखा जा सकता है। दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खाईं और अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया।बताया जा रहा है कि पूजा कुमारी मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गोशाला चौक वार्ड संख्या 8 निवासी संतोष गुप्ता की 21 वर्षीय पुत्री हैं, जबकि काजल कुमारी शंकरपुर थाना क्षेत्र के मौरा बघला वार्ड संख्या 1 निवासी शंभू यादव की 18 वर्षीय पुत्री हैं।दोनों युवतियों ने बताया कि करीब दो साल पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से उनकी पहचान हुई थी। सोशल मीडिया पर बातचीत के दौरान नजदीकियां बढ़ीं और यह रिश्ता धीरे-धीरे प्रेम में बदल गया। पिछले दो महीनों से दोनों त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 18 में किराये के एक कमरे में साथ रह रही थीं। दोनों एक मॉल में काम करती हैं।पूजा और काजल ने स्पष्ट रूप से कहा कि उन्हें पुरुषों में कोई रुचि नहीं है, इसलिए उन्होंने आपस में शादी करने का फैसला लिया। उन्होंने यह भी बताया कि उनका रिश्ता भावनात्मक है और फिजिकल रिलेशन से उनका कोई लेना-देना नहीं है।पत्नी बनी काजल कुमारी ने कहा कि भले ही कानूनी रूप से उनकी शादी को मान्यता न मिले, लेकिन वे जीवन भर पति-पत्नी की तरह एक-दूसरे का साथ निभाएंगी और सहारा बनकर रहेंगी।फिलहाल, यह विवाह पूरे त्रिवेणीगंज क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां कुछ लोग इसे व्यक्तिगत स्वतंत्रता और प्रेम की अभिव्यक्ति मानकर समर्थन कर रहे हैं, वहीं कई लोग इसे सामाजिक परंपराओं के खिलाफ बता रहे हैं। जाने कौन बने है पति और कौन पत्नी
श्रावणी मेला में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी व कर्मी सम्मानित
6 days ago
सदर अस्पताल की बदल रही तस्वीर, मॉडल अस्पताल में मिलने लगी सर्जरी की सुविधा, रेफरल रेट में भी आई कमी
2 weeks ago
मधेपुरा में महिलाओं की सुरक्षा के लिए उतरेंगी ‘पुलिस दीदी’, 26 बाइक-स्कूटी से होगी पेट्रोलिंग
2 weeks ago
मधेपुरा जिले के प्रसिद्ध सिंहेश्वर धाम में सावन की अंतिम सोमवारी पर उमड़ने वाली संभावित भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है. रविवार को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण
3 weeks ago
मधेपुरा में असेंबल होता है 12 हजार हॉर्स पावर का इलेक्ट्रिक इंजन, विकास के पथ पर तेजी से बढ़ता जा रहा है जिला
3 weeks ago
पुलिस पदाधिकारियों पर झूठे आरोप लगाने और वीडियो वायरल करने के मामले में महिला सिपाही गिरफ्तार
3 weeks ago
भ्रष्टाचार एवं घुसखोरी के विरुद्ध तथा शिक्षकों की समस्या समाधान को लेकर प्रखंड में 22 अगस्त, 29 अगस्त को जिला में व 05 सितंबर 2026 को प्रमंडल में धरना प्रदर्शन किया जायेगा
3 weeks ago
शहर के स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में बिहार सरकार में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और तकनीकी शिक्षा मंत्री सह प्रभारी मंत्री शीला मंडल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी
August 7, 2026
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर मेला आयोजित, डीडीसी अनिल बसाक ने दिए अहम निर्देश
July 25, 2026
छात्र आंदोलन की लहर पहुंची मधेपुरा, प्रशासन ने दिखाई सख्ती दो दर्जन से अधिक छात्र नेता लिए गए हिरासत में