प्रशासनिक दृष्टिकोण से सदर अस्पताल पदाधिकारी का किया गया फेरबदल
मधेपुरा सदर अस्पताल के नए उपाधीक्षक बने डॉ फूल कुमार डॉ सचिन कुमार को किया गया पद मुक्त, वही डा संतोष प्रकाश बने प्रभारी संचारी रोग पदाधिकारी
सिविल सर्जन ने लेटर जारी कर दी सूचना
प्रतिनिधि
मधेपुरा
मधेपुरा सदर अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक (डीएस) डॉ. सचिन कुमार को प्रशासनिक दृष्टिकोण से पद से हटा दिया गया है. उनके स्थान पर पुनः डा फूल को सदर अस्पताल के उपाधीक्षक बनाया गया है. इस बाबत सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार ने पत्र जारी कर दिया है. पत्र में प्रशासनिक दृष्टिकोण से डॉ फूल कुमार डीएस के पद के बाद प्रभारी संचारी रोग पदाधिकारी के रूप में सदर अस्पताल में तैनात थे.अब डा संतोष प्रकाश को गैर संचारी रोग पदाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है.
ईमानदारी से कार्य करने की अपील
डॉ सचिन कुमार को निर्देश दिया गया है कि पत्र निर्गत होने के 24 घंटे के अंदर सदर अस्पताल का पुनः डॉ फूल कुमार को सौंपना सुनिश्चित करेंगे.वही डा फूल कुमार ने कहा कि उनकी प्राथमिकता होगी कि सभी डॉक्टर समय से अस्पताल आएं और अपनी ड्यूटी ईमानदारी पूर्वक करें.हमें अस्पताल में आने वाले मरीजों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखने की जरूरत है. किसी भी मरीज को अस्पताल से मायूस होकर वापस लौटने नहीं दिया जाएगा.रात्रि में आने वाले मरीजों का पूरा ध्यान रखा जाएगा. उन्होंने चिकित्सकों व कर्मियों से अपील की कि कार्य को ईमानदारी से निष्पादित करें.
लापरवाही बरतने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
वरीय पदाधिकारी के निर्देशों का पालन किया जाएगा और अस्पताल की व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास किया जाएगा.
इधर डा संतोष प्रकाश को बेहतरीन सदर अस्पताल के डा के रूप में जाना जाता है.अब उन्हें एक नई जिम्मेदारी प्रभारी संचारी रोग पदाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है.
वही फेरबदल के बाद अब सदर अस्पताल में हर दृष्टिकोण से मरीजों को सुविधा मिलेगी.