शिवगंगा में निषाद राज नौका विहार का हुआ शुभारंभश्रद्धालुओं को मिलेगी स्पीड व पैडल बोट की सुविधा
अमन श्रीवास्तव
सीईओ
द उजाला टाइम्स न्यूज
बाबा सिंहेश्वर नाथ की नगरी सिंहेश्वर स्थान स्थित ऐतिहासिक शिवगंगा में श्रद्धालुओं के मनोरंजन और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निषाद राज नौका विहार का शुभारंभ हुआ.इसका उद्घाटन धार्मिक न्यास समिति के मैनेजर भवेश यादव ने किया। मौके पर अखिलेश्वर सिंह, राकेश कुमार श्रीवास्तव, रवि राज जी, दिलीप खंडेलवाल आदि उपस्थित थे।
दो तरह की नावों का मिलेगा आनंद : निषाद राज नौका विहार के प्रोप्राइटर मनोज कुमार ने बताया कि शिवगंगा में उतरने वाले पर्यटकों व श्रद्धालुओं के लिए फिलहाल दो प्रकार की आधुनिक नावें उपलब्ध करायी गयी हैं। इसमें दो स्पीड बोट और दो पैडल बोट शामिल हैं.न्यास समिति के प्रबंधक भवेश यादव ने कहा कि अब सिंहेश्वर मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को बाबा के दर्शन के साथ-साथ नौका विहार का एक नया और सुखद अनुभव मिलेगा.उन्होंने कहा कि नौका विहार के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा गया है और सभी जरूरी सेफ्टी गाइडलाइंस का पालन किया जा रहा है.इस नए आकर्षण से स्थानीय लोगों और बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है.