मुजफ्फरपुर रेप-हत्याकांड पर बीजेपी-जेडीयू की खामोशी शर्मनाक: राजद महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रागिनी रानी
रजत की महिला प्रकोष्ठ जिलाध्ययक्ष रागिनी रानी ने कहा कि मुजफ्फरपुर में 9वीं क्लास की छात्रा की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई.

रागिनी रानी ने कहा कि मुजफ्फरपुर की घटना पर बीजेपी-जेडीयू चुप क्यों ?
शहर के पानी टंकी चौक से लेकर सुभाष चौक होते हुए कर्पूरी चौक तक कैंडल मार्च किया गया.वही महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रागिनी रानी ने कहा कि12 अगस्त की रात में 14 साल की लड़की के साथ बर्बरता की सारी हदें पार कर दी गई. इस पर 15 अगस्त को गांधी मैदान से नीतीश कुमार के मुंह से एक शब्द भी नहीं निकला. उनका पूरा प्रशासन पीड़िता को ही दोषी ठहराने में लगा हुआ है.स्थानीय सांसद और विधायक अभी तक गांव में नहीं पहुंचे हैं. मुआवजे की कोई घोषणा नहीं की गई है.
देश भर में महिलाओं पर हमले बढ़े हैं नगर अध्यक्ष ज्योत्सना कुमारी
वहीं राजद की नगर अध्यक्ष ज्योत्सना कुमारी ने कहा कि मोदी शासन में पूरे देश में महिलाओं पर हमले बढ़े हैं. आशाराम बापू और राम रहीम जैसे बलात्कारियों को पेरोल दिया जा रहा है. बिलकिस बानो के बलात्कारियों और हत्यारों का बीजेपी की ओर से महिमामंडन किया गया था. मुजफ्फरपुर कांड में मुख्य अभियुक्त की तत्काल गिरफ्तारी होनी चाहिए.और शामिल सभी अपराधी की गिरफ्तारी जरूर हो.साथ ही पीड़ित परिजनों की सुरक्षा और 10 लाख रुपए मुआवजे की मांग की गई.वही मौके पर सोनी,रामदुलारी देवी,रिंकू, तन्नू,अंशु,प्रतिभा पुरनी, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव साक्षी कुमारी,अफसाना, आफिया , रजीना खातून मौजूद थी.