पहली सोमवारी पर बिहार में बड़ा हादसा, भागलपुर में 4 लोग डूबे, तीन की मौत - The Ujala Times News
Uncategorized

पहली सोमवारी पर बिहार में बड़ा हादसा, भागलपुर में 4 लोग डूबे, तीन की मौत

भागलपुर जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुरापुर गंगा जहाज घाट पर सोमवार (22 जुलाई) को नहाने के दौरान चार लोग डूब गए. इसमें से तीन की मौत हो गई जबकि एक की तलाश जारी है. मरने वालों में कुछ किशोर और युवक हैं. ये सभी नवगछिया थाना क्षेत्र के नया टोला के रहने वाले थे. डूबने वालों में शिवम कुमार, सोनू कुमार, आलोक कुमार और संजीव कुमार शामिल हैं. गोताखोरों की मदद से तीन शव को बरामद कर लिया गया है.
घटनास्थल पर मौजूद मृतक के साथियों ने बताया कि पहली सोमवारी को लेकर नवगछिया के नया टोला से 10-11 लोग नहाने के लिए मधुरापुर गंगा जहाज घाट आए थे. इसी दौरान गहरे पानी में जाने की वजह से चार लोग डूब गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button