होली क्रॉस स्कूल के छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए पालन करने का आह्वान किया यातायात डीएसपी चेतनानंद झा

अमन श्रीवास्तव
द उजाला टाइम्स न्यूज
नए कानून के नियमों को दिया गया जानकारी
गुरुवार को होली क्रॉस स्कूल के छोटे-छोटे छात्र-छात्राओं ने यातायात नियमों के सही रूप से पालन करने को लेकर होली क्रॉस विद्यालय में यातायात डीएसपी ने जागरूकता छात्र एवं छात्रों को दिया गया.इस मौके पर यातायात पुलिस उपाधीक्षक चेतनानंद झा ने बताया है कि स्कूल में पढ़ने वाले छोटे और बड़े बच्चों के अभिवावक ट्रैफिक नियमों का सही से पालन नहीं करते जिस वजह से बच्चे सड़क हादसों का शिकार हो जाते हैं. ऐसे में जागरूकता अभियान के तहत इसकी पूरी जानकारी यातायात अधिकारी दे रहे . उन्होंने कहा कि हमें यातायात नियमों का पालन न केवल पुलिस से बचने के लिए बल्कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए जरूर करना चाहिए.यदि छात्र या छात्राओं के आस-पास अपराध घटित हो रहा है तो उसकी जानकारी पुलिस को देनी चाहिए. छात्र-छात्राएं चाहे तो प्रतिदिन होने वाले सड़क हादसों में कमी लायी जा सकती है. यातायात नियमों का पालन करने एवं अन्यों को भी प्रेरित करने की बात कही.नाबालिक बच्चों को किसी भी हाल में वाहन नहीं चलाना है.उन्होंने कहा कि बाइक चलाते समय खुद हेलमेट का प्रयोग करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें क्योंकि सड़क दुर्घटनाओं में ज्यादातर मौतें सिर में चोट लगने के कारण होती है. दुर्घटना के समय का प्रथम एक घंटा गोल्डेन आवर के नाम से जाना जाता है.यदि इस घंटे के अंदर घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचा दिया जाए तो उसकी जान बचाई जा सकती है. छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन करने से ही सड़क दुघटनाओं में कमी लाई जा सकती है.इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा यातायात नियमों से संबंधित पूछे गए विभिन्न सवालों का यातायात डीएसपी ने जवाब देते हुए उन्हें यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया.अपने पापा को हेलमेट पहनने के लिए बोले अगर वो नहीं पहनते है तो उन्हें हेलमेट पहनने बोले जो भी मोटरसाइकल चलाते है उन्हें हेलमेट पहनने के लिए बोले और बाइक ड्राइविंग या साइकल ड्राइविंग और पैदल चलते के समय कभी भी इयरफोन का उपयोग नहीं करे.वही दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने, ट्रिपल राइडिंग न करने, निर्धारित गति में वाहन चलाने, आप कभी भी जो नशे की हालत में वाहन चलाते है उन्हें बाइक नहीं चलाने की सलाह दे.उन्होंने स्कूली छात्रों को बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के किसी वाहन का संचालन नहीं करने व 18 साल से कम उम्र के बच्चों को वाहन नहीं चलाने की सलाह दी.कार चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट का उपयोग करे.
छात्रों को नए कानून के नियम की दी गई जानकारी
मुख्यालय डीएसपी मनोज मोहन ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कानूनी प्रावधानों से अवगत कराया. छात्राओं के लिए जागरूक कार्यक्रम के दौरान मुख्यालय डीएसपी मनोज मोहन ने कहा कि दंड से न्याय की ओर अग्रसर होते हुए एक जुलाई से नये कानून लागू हुए हैं. देशभर में लागू हुए नये कानून का सभी को पालन करना होगा. नया आपराधिक कानून औपनिवेशिक युग के पुराने कानूनों की जगह पर लाया गया है. उन्होंने बताया कि नये कानून में महिलाओं और बच्चों के साथ होने वाले अपराधों के लिए सख्त सजा के प्रावधान किये गये हैं. नये कानून को लाने का उद्देश्य जांच और न्याय प्रणाली को पारदर्शी, सहज और सुलभ बनाना है. आमजन को नये कानून के बारे में जानकारी देने के उद्देश्य से स्कूल में इस तरह का कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. ताकि स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थी सहित आमजन नये कानून से परिचित हो सकें. गौरतलब है कि एक जुलाई 2024 से नये आपराधिक अधिनियम भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बीएसए) लागू हुए हैं. तीनों कानूनों का उद्देश्य विभिन्न अपराधों और उनकी सजाओं को परिभाषित कर देश में आपराधिक न्याय प्रणाली को पूरी तरह बदलना है. यह कानून दंड नहीं बल्कि न्याय केंद्रित है. कहा कि यदि छात्र या छात्राओं के आस-पास अपराध घटित हो रहा है तो उसकी जानकारी पुलिस को देनी चाहिए. छात्र-छात्राएं चाहे तो प्रतिदिन होने वाले सड़क हादसों में कमी लायी जा सकती है. यातायात नियमों का पालन करने एवं अन्यों को भी प्रेरित करने की बात कही. मौके पर एसआई निशा कुमारी ने छात्राओं को बाल अपराध, बाल शोषण, नाबालिग बच्चियों के उत्पीड़न के अलावा अन्य आपराधिक मामलों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सभी थाना में अब महिला हेल्प डेस्क बनाया गया है. ताकि महिलाओं को त्वरित न्याय मिल सके.वही अंत में इस अवसर पर होली क्रॉस के संस्थापक गजेन्द्र कुमार ने गुलदस्ता भेंट किया.वही मौके पर यातायात डीएसपी चेतनानंद झा, मुख्यालय डीएसपी मनोज मोहन,होली क्रॉस के संस्थापक गजेन्द्र कुमार ,शिक्षक सुरेश कुमार वर्मा,प्रदीप हजरा,खुशबू,राजीव सिंह,बिपिन शर्मा एवं अन्य उपस्थित थे.
