Madepura: एसएच-58 पर हुआ हादसा, आक्रोशित लोगों ने सड़क पर शव रख किया जाम - The Ujala Times News
Uncategorized

Madepura: एसएच-58 पर हुआ हादसा, आक्रोशित लोगों ने सड़क पर शव रख किया जाम

मधेपुरा जिला के चौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत घोषई में बीती रात सड़क दुर्घटना से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीण लोगों ने सड़क पर शव को रख कर यातायात को बाधित भी किया। घटना एस एच 58 चौसा – भटगामा मुख्य मार्ग पर हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि एचएच 58 पर घोषई के निकट एक अज्ञात पिकअप ने पिता पुत्र को ठोकर मार दिया। जिसमें पिता की इलाज के दौरान मौत हो गयी। मृतक की पहचान घोषई निवासी गौतम शर्मा (48) के रूप में की गई। बताया जाता है कि देर रात वे अपने 13 वर्षीय पुत्र के साथ सोने के लिए घर से बासा पर जा रहे थे। इसी बीच सामने से तेज गति से आ रही अज्ञात पिकअप ने अनियंत्रित होकर उन दोनों ठोकर मार दिया और भागने में सफ़ल रहा।वही दोनों पिता पुत्र की गंभीर स्थिति को देखते हुए स्थानी लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौसा में भर्ती कराया। जहां से पिता को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। इससे आक्रोशित लोगों ने मध्य रात्रि में ही चौसा भटगामा sh58 को जाम कर दिया। देर रात मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन के लोगों ने लोगों को समझा-बुझा कर जाम खत्म कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button