Weather:25 जिलों में 3 अगस्‍त तक वर्षा की संभावना, संभलकर रहें - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

Weather:25 जिलों में 3 अगस्‍त तक वर्षा की संभावना, संभलकर रहें

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश के 25 जिलों में 3 अगस्त तक मेघ गर्जन के साथ अच्छी वर्षा के आसार हैं। पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, बक्सर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद एवं अरवल जिले में भारी वर्षा के साथ मेघ गर्जन व वज्रपात की चेतावनी है। वहीं पटना समेत अन्य जिलों में मध्यम स्तर की वर्षा का पूर्वानुमान है। 

मौसम विभाग ने तीन अगस्त तक बिहार में कहीं भारी तो कहीं हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की है। आज रविवार को सूबे के समस्तीपुर, वैशाली और पटना में शाम तक मेघ गर्जन और वज्रपात का अलर्ट है। इस दौरान बारिश होने की भीपूरी संभावना है। 

मानसून ट्रफ अभी मुजफ्फरपुर से होकर गुजर रहा है, इस वजह से बारिश का सिस्टम सूबे में बना हुआ है। साथ ही पुरवा और दक्षिण पुरवा हवा का प्रभाव है। गौरतलब है कि पटना व इसके आसपास के क्षेत्रों में पिछले तीन दिनों में अच्छी बारिश हुई है। तीन दिन पहले बिहटा में भारी बारिश हुई थी, जबकि दो दिन पहले विक्रम में भारी बारिश दर्ज की गई थी। शुक्रवार से शनिवार सुबह तक 58 मिमी बारिश हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button