बिहटा में नन्हें मुन्ने बच्चों को भी मिलेगी कोटा वाली एजुकेशन, एम एस इंटरनेशनल स्कूल । भव्य उद्घाटन - The Ujala Times News
पॉलिटिक्सब्रेकिंग न्यूज़

बिहटा में नन्हें मुन्ने बच्चों को भी मिलेगी कोटा वाली एजुकेशन, एम एस इंटरनेशनल स्कूल । भव्य उद्घाटन

चंदू प्रिन्स

पटना बिहटा।पटना बिहटा।वर्ल्ड क्लास स्कूल की सुविधाओं के साथ 14 अप्रैल को विनय कुमार सिंह के हाथों से उद्घाटन किया गया उद्घाटन मे मौजुद स्कूल परिवार मनीष कुमार सिंह मनीषा शुक्ला नेहा सिंह संतोष कुमार आदि उपस्थित रहे वही बिक्रम के पूर्व विधायक अनिल कुमार ने स्कूल निर्देशक को बधाई दी एकीकृत कोचिंग के साथ अब डे बोर्डिंग स्कूल कार्यक्रम के साथ बिहटा का बंसल क्लासेस बिहटा :- रोहित कुमार | नगर परिषद क्षेत्र स्थित मोलाहिमपुर में अब विश्व स्तरीय सुविधाओं के साथ एक नए और अत्याधुनिक इंग्लिश मीडियम स्कूल का भव्य उद्घटन विद्यालय निदेशक विनय कुमार सिंह के हाथ को हुआ जो स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल लाइब्रेरी, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और अत्याधुनिक लैब्स आदि की सुविधाओं से लैस है। उक्त बाबत जानकारी स्कूल के प्रबन्ध निदेशक विनय कुमार सिंह ने उद्घटन के दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय शिक्षा जगत के स्तर को ऊंचाई देने के उद्देश्य से अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ एक नए स्कूल की शुरुआत की जा रही है। यहां हमारे बच्चों को कोटा जैसी उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा का अनुभव यहीं, अपने शहर में मिलेगा। उन्होंने बताया कि यह स्कूल केवल एक शैक्षणिक संस्थान नहीं, बल्कि एक पूरी तरह लर्निंग इकोसिस्टम के रूप में विकसित किया गया है, जहाँ अत्याधुनिक शिक्षा, टेक्नोलॉजी और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट को एक साथ जोड़ा गया है। खास बात य़ह है कि इस स्कूल को कोटा के बंसल क्लासेस का ऐकडेमिक सपोर्ट मिल रहा है, जिसके माध्यम से हमारे विद्यार्थियों को बेह्तरीन स्टडी मेटेरियल , एक्सपर्ट शिक्षकों का कुशल मार्गदर्शन और जेईई, नीट समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की मजबूत तैयारी का आधार मिलेगा। आगे उन्होंने कहा कि हमारे यहां शुरुआती स्तर से ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, वेबसाइट डेवलपमेंट और रियल -लाइफ प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग से जोड़ने की पूरी तैयारी है। विद्यालय स्तर पर ही बच्चों में जेईई, नीट समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की बुनियादी तैयारियां करायी जायेंगी। उन्होंने कहा कि य़ह विद्यालय क्षेत्रीय लोगों के लिए प्रमुख विकल्पों में सबसे बेहतर विकल्प होगा। विद्यालय परिसर वातानुकूलित (AC) कैंपस, आधुनिक डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, तथा खेल व शैक्षणिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा। यह संस्थान कोटा के बंसल क्लासेस की कई वर्षों से अधिक के शैक्षणिक अनुभव के साथ उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करने को प्रतिबद्ध होगा। स्कूल की प्रमुख विशेषताएं और सुविधाएं आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चरः पूरी तरह से एयर-कंडीशंड (AC) स्कूल और हॉस्टल, डिजिटल क्लासरूम, और उन्नत साइंस लैब शिक्षा और विकासः Nur to 8th तक के लिए प्रवेश, ‘नो बैग’ नीति के साथ अनुभवात्मक शिक्षण।आवासीय सुविधाः छात्र और छात्राओं के लिए अलग-अलग सुरक्षित हॉस्टल की सुविधा।पाठ्येतर गतिविधियाँ: खेलकूद, संगीत, नृत्य और व्यक्तित्व विकास पर विशेष जोरविशेष फोकस: 21वीं सदी के कौशल जैसे नवाचार, रचनात्मकता और महत्वपूर्ण सोच पर आधारित शिक्षा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button