गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

खबर सहरसा से है। जहां बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जमालनगर पंचायत के वार्ड संख्या -2 स्थित प्रियनगर गांव में एक गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोहित कुमार की 26 वर्षीय पत्नी काजल कुमारी, जो गर्भवती थी, अपने घर में फंदे से लटक गई। परिजनों के अनुसार, घटना से कुछ समय पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी से आहत होकर महिला ने यह कदम उठाया। घटना की सूचना बनमा ईटहरी थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कुंदन कुमार साहनी एवं एसआई हसीन खान दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की।

वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। FSL टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए तथा वैज्ञानिक तरीके से जांच की। वहीं सिमरी बख्तियारपुर के एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर पूरे मामले की बारीकी से जांच की। एसडीपीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, हालांकि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button