मधेपुरा: काली मंदिर में चोरों का कहर, 90 हजार नकद और घंटियां उड़ा ले गए

शंकरपुर के अरताहा गांव में रात के अंधेरे में वारदात, ग्रामीणों में दहशत

मधेपुरा | शंकरपुर थाना क्षेत्र के अरताहा गांव (रायभीर पंचायत) में चोरों ने काली मंदिर पर धावा बोल दिया। वार्ड-1 के मंदिर से दान पेटी में रखे करीब 90 हजार रुपये नकद और एक दर्जन पीतल की घंटियां चुरा लीं। सुबह पुजारी को टूटा ताला मिला, तो इलाके में सनसनी फैल गई।
देर रात चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे। पहले घंटियां उतारीं, फिर दान पेटी तोड़कर नकदी लूट ली। ग्रामीणों ने शंकरपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की, आसपास के लोगों से पूछताछ हो रही है।

ग्रामीणों में आक्रोश और भय का माहौल है। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए और चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। थाना प्रभारी ने कहा, “मामला गंभीर है, जांच तेज है। जल्द आरोपी पकड़े जाएंगे।”
