Wather Update: बिहार के कई जिलों में गर्मी ने बदला अपना मिजाज

बिहार न्यूज़ : बिहार में मौसम शुष्क बना हुआ है। इससे तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। सोमवार को बिहार के 12 जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। मौसम विभाग के अनुसार 14 मई के बाद और गर्मी बढ़ेगी।
अपडेट……
राज्य में गर्म हवा चल रही है। 4 जिलों में हीट वेव की स्थिति बनी हुई है। इनमें पूर्णिया, खगड़िया शेखपुरा और बांका है। मौसम विभाग के अनुसार प्रशांत महासागर से आने वाली गर्म हवा मैदानी हिस्सों में प्रवेश कर रही है। इसकी वजह से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को भी राज्य के कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहने की संभावना है। उन्होंने कहा कि अगले पांच दिनों तक तापमान स्थिर रहेगा।
गर्मी न्यूज़..
सोमवार को बांका जिला सबसे गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा शेखपुरा का तापमान 41.5 डिग्री, नवादा का 41.5 डिग्री, औरंगाबाद का 41.4 डिग्री, गया का 41.2 डिग्री, भागलपुर का 41.1 डिग्री, जमुई का 40.9 डिग्री, खगड़िया का 40.8 डिग्री, पटना का 40.8 डिग्री, पूर्णिया का 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मौसम वैज्ञानिक आनंद शंकर ने कहा है कि मोचा तूफान का ज्यादा प्रभाव राज्य के ऊपर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि तूफान के चौथे दिन बिहार में थंडरस्ट्रोम की स्थिति बनेगी। फिलहाल अगले 4 दिनों के लिए हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी।
