supaul: सुपौल में बस व स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर, बारातियों समेत 8 लोग जख्मी, 3 हायर सेंटर रेफर - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

supaul: सुपौल में बस व स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर, बारातियों समेत 8 लोग जख्मी, 3 हायर सेंटर रेफर

सुपौल में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. गुरुवार को त्रिवेणीगंज थानाक्षेत्र में नेशनल हाइवे पर एक यात्री बस और स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर हो गयी. इस दौरान स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए जबकि बस और स्कॉर्पियो में सवार कुल 8 लोग जख्मी हो गये. इनमें तीन लोगों की हालत अधिक गंभीर बतायी जा रही है जिन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.यात्री बस और स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर
त्रिवेणीगंज थानाक्षेत्र के लछमिनिया गांव स्थित जदिया- त्रिवेणीगंज नेशनल हाइवे पर गुरुवार अहले सुबह भीषण हादसा हुआ. एन एच 327 ई मुख्य सड़क मार्ग में सरकारी विद्यालय के पास एक यात्री बस और स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर हो गयी. स्कॉर्पियो में बाराती सवार थे. टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गये. जबकि गाड़ी में सवार 5 लोग जख्मी हो गये.हायर सेंटर रेफर
वहीं बस में सवार तीन लोग भी जख्मी हुए हैं. सभी घायलों को आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज लाया गया. यहां सभी घायलों का इलाज किया गया. गम्भीर रूप से जख्मी 3 लोगों को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार, मधेपुरा जिलान्तर्गत सिंघेश्वर से बारात में शामिल लोग स्कॉर्पियो से पूर्णिया जा रहे थे. इसी दौरान जदिया की ओर से आ रही एक तेज गति की बस से स्कॉर्पियो की टक्कर हो गयी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button