अगर आज मधेपुरा नगर परिषद का चुनाव हुआ तो कौन मारेगा बाज़ी, किसकी होगी गद्दी, कौन लहरायेगा जीत का परचम?

मधेपुरा. मधेपुरा नगर परिषद- 2022 का चुनाव अब सर पर है, अनौपचारिक तौर पर तारीख़ का अनुमान भी लगाया जा चुका है। ऐसे में प्रत्याशियों का घर घर पहुँच कर जनता जनार्दन से जनसम्पर्क करने वाले अभियान में भी तेज़ी आ गयी है।
चौक-चौराहे से लेकर पान के दुकानों तक अब प्रत्याशियों को लेकर चर्चाओं का बाज़ार गर्म हो गया है या यूँ कहें कि बाज़ार में चुनावी तापमान अब असर दिखाने लगा है।
ऐसे में हमने भी मुख्य पार्षद पद के प्रत्याशियों को लेकर लोगों की क्या राय है उसे जानने का प्रयास किया। इस क्रम में हमने एक आंतरिक ऑनलाइन सर्वेक्षण करवाया जिसमें हमने ये सवाल पूछा कि मधेपुरा नगर परिषद से मुख्य पार्षद के पद के लिए आज की तारीख़ में सबसे प्रबल दावेदार कौन है। चुनने के लिए जनता को सभी सम्भावित दावेदारों की सूची दी गयी है, जिसमें से समर्थक अपने पसंदीदा प्रत्याशी को अपना मत दे सकते हैं।
हमारे एजेन्सी ने सर्वेक्षण की लिंक मधेपुरा के लगभग 5000 नम्बरों पर भेज दिया है। जिसके बाद लोगों ने इस सर्वेक्षण में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। अब तक के इस ऑनलाइन मतदान में कुल 600 से ऊपर मत गिराया जा चुका है, और मतदान अभी भी जारी है। अभी तक जो रिपोर्ट निकल कर सामने आया है, वो नीचे स्क्रीन्शाट के ज़रिए साझा किया गया है।

सभी पाठकों से अनुरोध है कि नीचे दिए गए लिंक को क्लिक कर आप भी अपना मत अपने मनपसंद प्रत्याशी को दे कर इस सर्वेक्षण में जीत दिलायें। मतदान कल तक जारी रहेगा।
