Madhepura: 34 वर्षीय व्यक्ति की संदेहास्पद मौत

सदर प्रखंड मदनपुर गम्हरिया वार्ड नं नौ के निवासी स्व प्रभाकर यादव के 34 वर्षीय पुत्र चंदन चांद की संदेहास्पद मौत
जानकारी देते हुए मितर्क के चचेरे भाई बसंत ने बताया कि उन्हें मंगलवार के एक बजें रात में फोन के माध्यम से सूचना मिली कि उनके भाई चंदन चांद की दुर्घटना हुई है.जिसके बाद आनन फानन में वो मौके स्थल पर पहुँचे .जहां उन्होंने देखा कि उनके भाई मृत अवस्था मे फर्श पर गिरे पड़े हुए है.उन्होंने बताया कि सड़क के किनारे मोटरसाइकिल लगी हुई थी.मोटरसाइकिल की हेडलाइट सिर्फ फूटी हुई थी.बाकी और कुछ नही हुआँ था. उनके भाई के सिर पर किसी चीज से प्रहार किया गया था.और शर्ट पेंट में किसी तरह से फटा हुआँ नही था.जबकि दुर्घटना होने पर अक्सर कपड़े फट जाते है.वही उन्होंने बताया कि आशंका जताई जा रही है कि यह साजिश के तहत हत्या की गयी है.फिलाल कुछ बोला नही जा सकता है.पुलिस भी छानबीन कर रही है. और हमलोग भी अपने स्तर से छानबीन कर रहे है.मिर्तक पेशे से किसान थे.उनकी पत्नी एक शिक्षिका है.मां पेशनधारी है.2003 में उनकी शादी हुई थी.वही मौत से पूरे परिवार में मातम छा गया है.
इस संबंध में भर्राही ओपी प्रभारी रमेश राम ने बताया कि प्रथम दृष्टिकोण से मामला दुर्घटना का लग रहा है, पीड़ित परिवार की तरफ से जिस तरह का आवेदन दिया जाएगा जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी
