Madhepura:जिला बल में पदस्थापित 34 नए दारोगा को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

Madhepura:जिला बल में पदस्थापित 34 नए दारोगा को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण

  • उजाला टाइम्स न्यूज प्रधान संपादक अमन श्रीवास्तव

मधेपुरा/बिहार: जिला बल में 2019 बैच के 34 परीक्ष्यमान पुलिस अवर निरीक्षक ने योगदान दिया है. पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार एवं सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय नारायण यादव ने सभी पुलिस अवर निरीक्षक को व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए विभिन्न थानों में प्रतिनियुक्त किया है .इस अवधि में वे सभी अंचल निरीक्षकों के कार्यालय एवं थाना के अभिलेखों, विवरणियों के रख रखाव, दैनिक रिपोर्ट, अपराध अनुक्रमणि, अपराध मानचित्र एवं चार्ट आदि तैयार करने का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे. प्रशिक्षण के दौरान प्रभाग निरीक्षक और थानाध्यक्ष प्रत्येक अभिलेख एवं समर्पित किए जाने वाले प्रतिवेदनों की उपयोगिता एवं इनके समय से संधारण नहीं होने पर दुष्प्रभाव आदि से अवगत कराऐंगे. अंचल पुलिस निरीक्षक व थानाध्यक्षों के साथ दिवा एवं संध्या गश्ती में भी बारी-बारी से जाएंगे. प्रभाग निरीक्षक एवं थानाध्यक्षों को गश्ती के दौरान क्षेत्र में अपराध एवं विधि व्यवस्था की स्थिति के संबंध में आम जनता से अद्यतन सूचना प्राप्त करने और क्षेत्र के सक्रिय अपराधियों के औचक जांच करने की बारीकियां भी जानेंगे. ग्रामीण थाना में सभी पुअनि को रोटेशन के आधार पर प्रतिनियुक्ति संबंधी आदेश अलग से निर्गत किए जाएंगे. इसके अलावा कांडों के अन्वेषण, विज्ञानी अनुसंधान, अनुसंधान के लिए सुराग एकत्रित करने की कार्रवाई आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा.वही बैठक में उदाकिशुनगंज अंचल निरीक्षक सुरेश प्रसाद सिंह मौजूद रहे.

जिले के विभिन्न थानों में पदस्थापित नवनियुक्त दारोगा.

मधेपुरा थाना में नवपदस्थापित

शिवानी कुमारी,अजय कुमार ,कन्हैया कुमार, राजीव कुमार, शंभू कुमार, विकास कुमार मिश्रा ,प्रशांत कुमार ,मोहम्मद समीर ,सूरज कुमार, मुकेश कुमार ,लव कुश कुमार, नीतू कुमारी, हुस्न आरा, स्नेहा कुमारी ,शुभांगी कुमारी, मधु कुमारी.

वही उदाकिशुनगंज थाना अंचल में नव पदस्थापित

अजीत कुमार ,धीरज कुमार, रितेश कुमार ,उपेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार राम, दीपक कुमार , अमन आनन ,वरुण कुमार, अतुल कुमार राम ,महितोष कुमार, आस प्यारी कुमारी, अमृता कुमारी, नीलम कुमारी, कृति राज ,अंकिता कुमारी को थाना दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button