Madhepura: साइकिल की करें सवारी , नहीं होगा पर्यावरण प्रदूषण व न ही बीमारी

अमन , मधेपुरा
बचपन में शौक से चलायी थी साइकिल अब बन गयी हमराह सदर अस्पताल में कार्यरत परिचारी 55 वर्षीय लक्ष्मण कुमार का कहना है कि साइकिल प्रदूषण से लड़ने का सबसे कारगर हथियार है . इसके अलावा हेल्थ को मेंटेन भी रखता है . लक्ष्मण कुमार घर बेलोखरी घैलाद से रोजाना पांच किमी साइकिल चलाकर कार्यालय आते है . उनका मानना है कि साइकिल से स्वस्थ बना रहता है . जोड़ो में दर्द की समस्या नहीं होती है . ● शहर में रोजाना ट्रैफिक की समस्या से छुटकारा भी मिलता है . सामान्य तौर पर बेहतर स्वास्थ्य के लिए लगभग 20 से 30 मिनट के लिए साइकिल चलाने की सलाह डॉक्टर भी देते है . उनका कहना है कि दूसरी तरफ पेट्रोल की = बढ़ती महंगाई का भी साइकिल सवार समाज के लिए बने मिसाल : महंगी कार और बाइक से अस्पताल आने वाले डॉक्टर व कर्मियों के बीच साइकिल से रोजाना कार्यालय आने वाले लक्ष्मण युवा पीढ़ी के साथ प्रत्येक उम्र के लोगों के लिए मिसाल बन गए हैं . दैनिक दिनचर्या में बाजार जाने से लेकर दोस्तों रिश्तेदारों के घर , सरकारी विभागों में भी साइकिल से ही सफर करते हैं . उनका कहना है कि देश में पेट्रोल , डीजल और अन्य चीजों के दाम बढ़ रहे हैं . इसके अलावा कोरोना महामारी ने भी कई बीमारियों को जन्म दे दिया है . इन सब का बेहतरीन उपाय साइकिल है . इसके जरिये केवल बीमारी बल्कि आर्थिक संकट से भी बच सकते हैं . सड़क दुर्घटना व ट्रैफिक जाम से भी मुक्ति मिलेगी . आप किसी भी वैकल्पिक मार्ग का उपयोग कर सकते है . आसान परिवहन का साधन : पर्यावरण के अनुकूल , सबसे सस्ता और स्वास्थ्य के लिए बेहतर परिवहन का माध्यम साइकिल है . साइकिल टिकाऊ , सुगम , सरल और इस्तेमाल में आसान परिवहन का साधन हैं . कुछ सालों पहले की बात हैं लोगों को साइकिल चलाने में शर्म सी महसूस होती थी . लेकिन वर्तमान में साइकिल लोगों का स्टेट्स सिंबल बन गया हैं . साइकिल लेकर अब कोई निकलता हैं तो लोग उसे सेहत के लिए जागरूक मानते है . महामारियों से भी ज्यादा भयावह है सड़क हादसों में मौतों का आंकड़ा : जिले में अप्रैल से मई महीने के सड़क हादसे के आंकड़े पर गौर करे तो रिपोर्ट चौंकाने वाले हैं . बीते छह सप्ताह के अंदर कुल 23 लोगों की जान जिले के विभिन्न जगहों पर सड़क हादसे में हो गयी है . इसमें अधिकांश मामले ओवर स्पीड और ओवरटेक को लेकर है . खास बात यह है कि इस भयावह आंकड़े में किसी साइकिल सवार ने अपनी जान नहीं दी है . महामारी से ज्यादा खतरनाक हो रही सड़क हादसे पर लगाम लगाने में • साइकिल की यात्रा मददगार साबित होगी .. पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है . • साइकिलिंग का यह समय आप अपने लक्ष्य और दूरी के अनुसार भी कम या ज्यादा कर सकते हैं . 1
