ब्रेकिंग न्यूज़
Madhepura: सदर अस्पताल में नवजात शिशु की इलाज के दौरान हुई मौत परिजनों ने किया जमकर किया हंगामा

जानकारी देते हुए परिजनों ने सदर अस्पताल प्रशासन पर आरोप लगाते हुए बताया कि सदर प्रखंड के बाराही के दूधैला वार्ड नंबर नौ के निवासी राजकिशोर की पत्नी राजकुमारी देवी की प्रसव के बाद उसके नवजात शिशु की मौत हो गयी. वही नवजात के पिता राजकिशोर ने बताया कि बुधवार के सुबह उनकी पत्नी राजकुमारी देवी की प्रसव सदर अस्पताल में हुई.जिसके बाद सदर अस्पताल के चिकित्सक के दौरान बताया कि नवजात की हालत नाजुक है.इस कारण उसे सदर अस्पताल के एसएनसीयू में रखा जाएगा.वही उन्होंने बताया कि डॉ ने वहां लापरवाही की नवजात की सही से इलाज नहीं होने के कारण बच्चे की मौत हुई है.
