Madhepura: मद्यनिषेध मधेपुरा द्वारा कुल 95 लोगो को गिरफ्तारी हुई हैl - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

Madhepura: मद्यनिषेध मधेपुरा द्वारा कुल 95 लोगो को गिरफ्तारी हुई हैl

मद्यनिषेध मधेपुरा द्वारा मद्यनिषेध सहरसा व सुपौल के साथ संयुक्त छापामारी अभियान के तहत आलमनगर थाना क्षेत्र के फोरसाही वार्ड नं 11 में छापामारी कर 1.200 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद कर कुंदन कुमार को गिरफ्तार कर, लादमा वार्ड नं0-08 में छापामारी कर 1.000 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद कर छोटू कुमार को गिरफ्तार कर, चकराभी बासा वार्ड नं0-04 में छापामारी कर 4.000 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद कर मटरू कुमार तथा अमित कुमार को गिरफ्तार कर,

लौका वार्ड नं0-11 में छापामारी कर 4.500 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद कर मनखुश कुमार को गिरफ्तार कर, मधेपुरा थाना क्षेत्र के मंगल सिंह चौक में छापामारी कर 2.000 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद कर मोहम्मद डब्लू तथा मोहम्मद नौसाद को गिरफ्तार कर, सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के सुखासन वार्ड नं0-04 में छापामारी कर 1.000 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद कर कैलाश कुमार को गिरफ्तार कर, राधाकृष्ण चौक सिंहेश्वर वार्ड नं0-01 में छापामारी कर 100 मिली का 24 पीस अवैध कोडिनयुक्त कफ सीरप बरामद कर सुमन कुमार को गिरफ्तार कर, मधेपुरा थाना क्षेत्र के भरमोतर वार्ड नं0-07 में छापामारी कर 1.000 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद कर राजकुमार मेहता को गिरफ्तार करते हुए अभियोग दर्ज किया गया l साथ ही मधेपुरा जिला अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर ब्रेथ एनेलाइजर मशीन से श्वास विश्लेषण करने पर कुल 85 व्यक्ति को शराब पीने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया और न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया l

साथ ही उक्त गिरफ्तार अभियुक्त में 03 Repeat Offender और 04 VIP की भी शराब पीने के जुर्म में गिरफ्तारी हुई हैl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button