Madhepura: एक कुपुत्र ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर रेता मां का गला, बाप को पहले ही जलाया था - The Ujala Times News
क्राइमब्रेकिंग न्यूज़

Madhepura: एक कुपुत्र ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर रेता मां का गला, बाप को पहले ही जलाया था

घटना मुरलीगंज थाना क्षेत्र के खाड़ी पंचायत के रहटा टोला में एक युवक ने गला रेतकर मां की हत्या कर दी। घटना का कारण पैसे का विवाद बताया जा रहा है.पेंशन हड़पने के मंसूबे में असफल रहने पर पुत्र संतोष यादव ने पत्नी के साथ मिलकर मां चिरैया देवी (60 वर्ष) का गला कचिया से रेत दिया.परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि मां की हत्या के बाद वह चाचा नसीबलाल यादव और बड़े भाई शैलेंद्र यादव की जान भी लेने को आतुर था. इस दौरान बीचबचाव करने आए लोगों पर भी उसने हमला कर दिया। हंगामे के बाद जब ग्रामीण जुटते तो वह पत्नी के साथ भाग निकला. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है.

पहली पत्नी के मुद्दे पर पिता से बढ़ी तल्खी

ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी के पिता देवेंद्र यादव पीडब्ल्यूडी में नौकरी करते थे. 2007 में उन्होंने अपने छोटे बेटे संतोष की शादी सिंहेश्वर प्रखंड के सुखासन में करा दी.संतोष शादी से खुश नहीं था. इस वजह से उसने 2008 में दूसरी शादी सहरसा के सोनवर्षा शाहपुर में कर ली। उसने पहली पत्नी को रखने से मना कर दिया.ग्रामीणों ने पंचायत बिठाकर समझौता कराया, जिसमें संतोष के पिता ने उसकी पहली पत्नी को घर में रखने की बात कबूली.इसी बात को लेकर बाप-बेटे में अनबन रहने लगा. साल 2012 में किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद उसने पिता के ऊपर डीजल छिड़कर आग लगा दी और अपनी खुन्नस निकाल ली। घटना में देवेंद्र यादव की मृत्यु हो गई। मामले में देवेंद्र के बड़े बेटे शैलेंद्र यादव, छोटे बेटे संतोष यादव और उनकी पत्नी रूबी देवी को जेल जाना पड़ा।

पेंशन को लेकर चल रहा था विवाद
मृतका के बड़े बेटे शैलेंद्र ने बताया कि एक सप्ताह से वह मां की पेंशन हड़पने के लिए लड़ रहा था, लेकिन मां दोनों भाइयों में बराबर-बराबर पेंशन बांटने की बात कह रही थी इसी मुद्दे पर शुक्रवार देर शाम दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। कहासुनी के बाद वह घर से बाहर चला गया। लौटने के बाद आंगन में चापाकल पर हाथ धो रही मां को पत्नी रूबी देवी के साथ मिलकर धारदार कचिया से गला रेत दिया। लोगों के जमा होने पर दाेनों फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज मामले की जांच में जुट गई। आरोपी पुत्र व उसकी पत्नी फरार है। तलाश में छापेमारी की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button