Madhepura: हथियारों के साथ चार गिरफ्तार।

मधेपुरा: मुरलीगंज थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अपराध की योजना बना रहे चार बदमाश को मुरलीगंज बाजार के कार्तिक चौक पर से छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाशों की तलाशी ली गई तो उसके पास से एक पिस्टल, एक मैगजीन, चार गोली, एक चाकू, एक फाइटर व एक बाइक बरामद हुआ। गिरफ्तार चारों बदमाश अंतरजिला गिरोह का सदस्य प्रतीक हो रहा है। सदर एसडीपीओ अजय नारायण यादव ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध मधेपुरा पुलिस की लगातार चल रही कार्रवाई के क्रम में मुरलीगंज पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ बदमाश कार्तिक चौक पर किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है। सूचना पर थानाध्यक्ष राज किशोर मंडल,पुलिस अवर निरीक्षक सिधेश्वर पाठक,पुलिस अवर निरीक्षक भरत सिंह एवं कमांडो दल के द्वारा कार्तिक चौक पर घेराबंदी कर छापामारी कर चार संदिग्ध बदमाश को एक पल्सर बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार बदमाशों की तलाशी ली गई तो उसके पास से एक पिस्टल,एक मैगजीन, चार कारतूस, एक चाकू व एक फाइटर बरामद हुआ। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार चारों बदमाश में एक पूर्णिया जिले के बनमनखी थाना क्षेत्र के मोहनिया के राजीव कुमार, दूसरा सहरसा जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र के कहरा मोड़ विशनपुर निवासी पंकज कुमार, तीसरा कुमारखंड थाना क्षेत्र के कोहवारा गांव निवासी प्रिस उर्फ मंतोष कुमार एवं चौथा पूर्णिया जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के गौरीपुर गांव निवासी सौरभ कुमार शामिल है।
