क्राइमब्रेकिंग न्यूज़
Madhepura: सदर थाना के पुलिस ने एक देशी कट्टा के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

मधेपुरा/बिहार: सदर थाना क्षेत्र के चकला के निवासी आशीष दास के पुत्र निर्णयक कुमार को सदर थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार सदर थाना पुलिस गश्ती दल के साथ घूम रही थी.इसी दौरान एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा. इसके बाद पुलिस ने उसे खदेड़ कर पकड़ा तो उसके पास से एक देसी लोडेड कट्टा एवं इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन बरामद किया गया. जिसके बाद मधेपुरा थाना कांड संख्या 361 /23 धारा 25 एवं आर्म्स एक्ट के तहत युवक को हिरासत में लेते हुए जेल भेज दिया गया.
