Madhepura: शहर के रेडिएंट कैश मैनेजमेंट फाइनेंस करने से लगभग 16 लाख की लूट की घटना के बारे में जानकारी
एसपी ने प्रेस कांफ्रेंस कर अपरधियों की दी जानकारी

मधेपुरा शहर अन्तर्गत रेडियेन्ट कैश मैनेजमेंट फाईनेन्स कर्मी से लगभग 16 लाख रूपये की लूट की घटना हुई थी .इस संबंध में पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए जानकारी दिए कि जिस संदर्भ में मधेपुरा थाना कांड सं-644 / 22 11.07.2022 धारा -392 भादवी दर्ज करते हुए त्वरित गति से अनुसंधान प्रारंभ किया गया .इस कांड के सफल उद्भेदन हेतु पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निदेशानुसार सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था.जिसमें अंचल पुलिस निरीक्षक प्रशांत कुमार , सदर थाना पुलिस निरीक्षक प्रेम कुमार यादव , सदर थानाध्यक्ष मधेपुरा पुअनि अखिलेश कुमार, एसआई रणवीर कुमार, एसआई किशोर कुमार , जगदीश प्रसाद यादव,एएसआई रामबच्चन प्रसाद एवं कमाण्डों टीम तथा टेक्निकल टीम के सदस्य शामिल थे. इस टीम के द्वारा त्वरित गति से अनुसंधान किया गया तथा वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर ज्ञात हुआ कि इस लूट की घटना को विभुति कुमार सिंह एवं उसके गिरोह के सदस्यों के द्वारा अंजाम दिया गया था.इस कांड के अनुसंधान के दौरान ही सूचना मिली की इस गिरोह के सदस्य पुनः किसी बड़े घटना को अंजाम देने के लिए श्री ईट भट्टा मठाही के पास एकत्र हुए है. इस सूचना पर गठित पुलिस टीम के मंगलवार को उक्त स्थल की घेराबंदी करते हुए एक अपराधी को हथियार व नशीला पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया. जबकि शेष अपराधी फायरिंग करते हुए भागने में सफल हो गये . पकड़ाये हुए कुख्यात अपराधी घैलाढ़ प्रखंड के अर्राहा महुआ के निवासी सुनील यादव के पुत्र डिम्पल कुमार उर्फ सुशांत कुमार के निशानदेही पर वही उसके घर से हथियार वो मैग्जीन बरामद किया गया तथा डिम्पल कुमार के ही निशानदेही पर उक्त लूट की घटना में शामिल अपराधकर्मी घैलाढ़ प्रखंड के अर्राहा के निवासी स्व निर्मल सिंह के पुत्र नवनीत कुमार को गिरफ्तार किया गया .वही पूछताछ के क्रम में न केवल कांड सं-644 / 22 में इनलोगों ने अपनी संलिप्ता स्वीकार की है बल्कि लगभग एक दर्जन लूट , हत्या की घटनाओं में इनकी संलिप्ता पायी गयी है .गौरतलब हो कि मठाही में नवम्बर 2021 में लूट के दौरान हत्या की घटना , मई 2022 में साहुगढ़ में मछली व्यवसायी से लूट की घटना , सुपौल में बैंक लूट की घटना , सहरसा नवहट्टा थाना अन्तर्गत लूट के दौरान हत्या की घटना चर्चित घटनाओं में से है , जिसमें इनलोगों की संलिप्ता पायी गयी है .इस गिरोह के द्वारा किये गये इन घटनाओं से यह स्पष्ट है कि यह एक अन्तर जिला गिरोह है जो खासकर कोशी क्षेत्र में लगातार अपराधिक घटनाओं को अंजाम देता आ रहा है. इन गिरफतार अपराधियों के पास से बरामद हथियार / गोली / नशीला पदार्थ के संदर्भ में मधेपुरा थाना कांड सं-680 / 22 धारा -399 / 402 भादवि एवं 21ए 25 ,एक ए / 26 / 27 / 35 आर्म्स एक्ट एवं मधेपुरा थाना ( घैलाढ़ ) कांड सं-681 / 22 दिनांक 19.07.2022 धारा 25 ( 1 बी ) ए / 26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया है.वही पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि शेष अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है .
