ब्रेकिंग न्यूज़
Madhepura: में आसमानी बिजली गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। यह सभी मजदूर खेत में धान की रोपाई कर रहे थे।
मधेपुरा सदर अनुमंडल के कुमारखंड प्रखंड अंतर्गत इस्राइन बेला पंचायत के गोधियारी टोला वार्ड संख्या 12 में आकाशीय बिजली गिरने से एक मजदूर की मौत हो गयी और तीन घायल हो गये. ये सभी मजदूर खेत में धान बो रहे थे। घटना के संबंध में बताया जाता है कि वार्ड संख्या 12 के बहियार में 4 मजदूर धान की रोपाई कर रहे थे. इस दौरान करीब साढ़े चार बजे अचानक बारिश होने लगी. मजदूर धान को खेत में छोड़कर सुरक्षित स्थान पर शरण लेने के लिए निकल जाते हैं। जैसे ही वे सड़क पर पहुंचे, उन पर बिजली गिर गई। ठनका की चपेट में आने से मजदूर 55 वर्षीय अधेड टुनटुन मुखिया की मौके पर ही मौत हो गयी । जबकि उसकी पत्नी दुलारी देवी, उसी गावं की संजीत मुखिया की पत्नी सरीता देवी और दिलीप मुखिया की पत्नी सीमल देवी ठनका के चपेट में आने से गंभीर रुप से घायल हो गयी। घटना की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे परिजन और ग्रामीणों ने सभी घायल को आनन-फानन में कुमारखंड सीएचसी में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डाॅ इम्तियाज ने प्राथमिक उपचार कर सरीता देवी के बेहोश रहने और बीपी अत्यधिक लो रहने के कारण बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा रेफर कर दिया। जबकि बांकी बचे 2 महिलाओं का सीएचसी में इलाज चल रहा है। एसएचओ रमेश कुमार ने बताया कि मृतक टुनटुन मुखिया के शव को पोस्ट मार्ट के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेजा जा रहा है. सीओ शशि कुमार ने पुष्टि की कि थंका की चपेट में आने से एक मजदूर टुनटुन मुखिया की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 3 महिला मजदूर घायल हो गई हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलते ही आपदा प्रबंधन के तहत मृतक के आश्रित को 4 लाख रुपये मुआवजा राशि का चेक उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाएगी.
