Madhepura: पवित्र सावन मास की दूसरी सोमवारी पर मानवाधिकार एवं सामाजिक  - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

Madhepura: पवित्र सावन मास की दूसरी सोमवारी पर मानवाधिकार एवं सामाजिक 

पवित्र सावन मास की दूसरी सोमवारी पर मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय मधेपुरा जिला इकाई ने लगाया चिकित्सा शिविर: मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय जिला इकाई मधेपुरा की टीम ने डॉक्टर असीम प्रकाश के निजी अस्पताल श्री ओम से हॉस्पिटल एंड एंडोस्कॉपी सेंटर पर जिला के जरूरतमंद लोगों के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में जिला के लगभग 500 रोगियों को जरूरी सलाह, जरूरी हर तरह के जांच एवम जरूरत के सभी दवाई निशुल्क वितरण किए गए।


इस पुण्य कार्य में जिला इकाई चिकित्सा प्रकोष्ट के डॉ. असीम प्रकाश जी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। साथ ही साथ कॉर्डिनेट कर रहें यूथ प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष अंकित कश्यप ने जिला अध्यक्ष डॉक्टर प्रणव प्रताप सिंह जी एवं पूरी टीम ने इस शिविर को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। वही शिविर में मौज़ूद जिला इकाई टीम के सदस्य मुन्ना कुमार, ई. आशीष प्रकाश, प्रिंस चौधरी, राकेश रोशन, कुंदन कुमार ने योगदान दिया. मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय के माननीय राष्टीय अध्यक्ष श्री रोहित कुमार सिंह ने
समस्त टीम को जनहित के कार्य हेतु ढेरों शुभकामनाएं दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button