Madhepura: नगर परिषद की लापरवाही का आलम भुगत रहे शहरवासी - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

Madhepura: नगर परिषद की लापरवाही का आलम भुगत रहे शहरवासी

नाले की नियमित सफाई नहीं होने से इन दिनों जगह-जगह नाले का गंदा पानी होने लगा ओवरफ्लो

सड़क पर बहने लगा है गंदा पानी जिससे लोगों को आवाजाही में हो रही परेशानी जिम्मेदार नही दिखा रहे जिम्मेदारी

जर्जर सड़क, गंदे पानी का सड़क पर बहना, कचरों का जहां-तहां पसरा रहना, मधेपुरा शहर की पहचान बनती जा रही है. शहर की हालत देख लगता है कि नगर परिषद को सिर्फ टैक्स वसूलने भर से मतलब रह गया है. गंदगी के बीच लोग कैसे रह रहे हैं और कैसे आवाजाही करते हैं, इससे उन्हें लगता है कोई मतलब नहीं रह गया है. सड़कों पर बह रहे गंदा पानी के बीच आवाजाही से लोग परेशान हैं. शहरवासियों का कहना है कि नगर परिषद सिर्फ़ टैक्स लेने के लिए बनी है. लोगों की सुविधा के तरफ ध्यान नहीं देते है. सिर्फ मुख्य सड़कों व चौक चौराहे से कूड़े का उठाव तो जरूर कर लिया जाता है, लेकिन गली मुहल्ले में जगह-जगह कूड़ा कचरा का अंबार लगा हुआ रहता है. जिसके कारण लोगों को जहां परेशानी हो रही है.

  • कचरा से उठने वाली बदबू से लोग रहते हैं परेशान –
    नगर परिषद क्षेत्र के सड़कों पर जमा गंदा पानी से आये दिन मच्छरों का भी प्रकोप बढ़ रहा है. नगर परिषद के कर्मी के द्वारा अच्छे ढंग से साफ-सफाई नहीं किये जाने से कई दिनों से जमा गीला कचरा से उठती बदबू से भी लोग परेशान रहते हैं. शहरवासी बताते है कि रास्ते से आने-जाने वाले वहां पर जाते ही अपना कपड़ा थोड़ा उपर उठा लेते है कि उनके कपड़े में गंदगी नहीं लगे. अगर उस समय कोई वाहन आ गया तो निश्चित ही किसी न किसी का कपड़ा खराब हो ही जाता है. इस सड़क में लोगों की हमेशा भीड़ लगी रहती है. कभी-कभी तो पानी के कारण जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है.आजकल छोटे छोटे बच्चे के वार्षिक परीक्षा चल रही है.ऐसे में प्रतिदिन गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है.सबसे ज्यादा परेशानी वहां के स्थानीय दुकानदारों को होती है. कारण कि एक तो वे गंदे पानी के बदबू से हमेशा परेशान रहते है दूसरे में उनके दुकान पर पानी के कारण ग्राहक भी बहुत कम आते है.सबसे मजे की बात यह है कि यह हालत नगर परिषद से कुछ ही दूरी की है. उसके बावजूद भी आजतक नाली की पानी के निकासी का कोई ठोस रास्ता नहीं निकाला गया.वहां के स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि अगर नाली की पानी के निकासी का कोई रास्ता नहीं
    वही नगर परिषद क्षेत्र के स्थित पुराना बस स्टैंड के समीप वार्ड नं 6 व 7 के बगल में नाला उफान पर है. नाला का पानी सड़क पर फैलने जाने से लोगों को गंदा पानी के बीच आवागमन करना पड़ रहा है. सबसे अधिक परेशानी सुबह-सुबह लोगों को टहलने एवं पूजा करने मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं को होती है. कई लोगों ने बताया कि कई बार संभल कर चलने के बावजूद वे कीचड़ में गिर जाते हैं. जिससे उनका कपड़ा गंदा हो जाता है और परेशानी होती है.
  • सता रहा है बड़े दुर्घटना होने का डर –
    स्थानीय लोगों ने बताया कि विगत कई महीनों राम रहीम रोड वार्ड नं छह के समीप सड़क पर नाला का पानी बह रहा है. जिस पानी से उठती बदबू से स्थानीय लोग सहित आवागमन करने वाले भी खासे परेशान रहते हैं. खासकर नाला के ऊपर ढक्कन नहीं रहने एवं नाला में पूरी तरह गंदा पानी भरे रहने से वाहन चालकों एवं पैदल चलने वाले राहगीरों को नाला का पता नहीं चल पाता है. जिससे लोगों को एक बड़े दुर्घटना होने का डर सता रहा है.
  • नाले की नहीं होती नियमित सफाई –
    शहर के नाले का नियमित सफाई नहीं होती है. जिससे कई जगह नाले की पानी बहकर सड़क पर फैल जाती है. शहर के लहरी मोहल्ला के अलावे शहर के कई जगहों पर भी सड़क पर गंदा पानी बह रहा है. वहीं वार्ड नंबर 10, 11 के चौराहे पर भी सड़क पर नाले का पानी रहने से लोगों को परेशानी होती है.
  • गंदा पानी जमा होने से बढ़ता है मच्छरों का प्रकोप –

वही गर्म में मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है. रात की बात तो दूर दिन में भी चैन से बैठने नहीं देता है. मच्छरों के प्रकोप के बावजूद नगर परिषद प्रशासन अपनी जिम्मेदारियों से मुंह मोड़े है. शहर की गली-मोहल्लों में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से सड़कों पर पानी जमा है. बदबू एवं मच्छर, बीमारियों का कारण बनता जा रहा है.

कई तरह के संक्रमण का बना रहता खतरा :

नाले की उड़ाही कर सड़क के बगल में छोड़ देने से संक्रमण का खतरा बना रहता है.गर्मी के महीने शुरू हो गयी है ऐसे में धूप में नाले की उड़ाही से निकला कचरा सूख जाता है जिससे फैलती दुर्गंध से जहां आसपड़ोस के लोग और दुकानदार परेशान रहते. वहीं राहगीरों को भी परेशानी होती है.देखकर नहीं चले तो यह जूता-चप्पल में लगकर अलग मुश्किलें बढ़ा देता है. नाक पर रुमाल लेकर आवाजाही करने की नौबत बन आती है.लोगों ने उड़ाही के बाद सड़क किनारे नहीं फेंक शहर से बाहर सुनसान जगह पर इसे फेंकने की मांग नप प्रशासन से की है.इसकी सफाई के प्रति नगर परिषद प्रशासन उदासीन बना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button