Madhepura: जिला मुख्यालय स्थित जगजीवन पथ जाने वाली सड़कों की हालत बद से भी बदतर के कारण स्थानीय लोगों ने किया सड़क को जाम - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

Madhepura: जिला मुख्यालय स्थित जगजीवन पथ जाने वाली सड़कों की हालत बद से भी बदतर के कारण स्थानीय लोगों ने किया सड़क को जाम

केंद्र व राज्य सरकार के माध्यम से सभी क्षेत्रों में पक्की सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है. वहीं जिला मुख्यालय स्थित जगजीवन पथ यानी कोर्ट जाने वाली सड़कों की हालत बद से बदतर बनी हुई है.जिस कारण शनिवार को स्थानीय लोगों ने सड़क को बांस बत्ती से घेर कर नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की.गौरतलब हो कि बारिश के पानी कारण गड्ढे में पानी भर जाती है पानी भरने से आगमन कर रहे वाहनों चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वही बारिश के मौसम में घुटने भर पानी हो जाती है और पानी भर जाने के बाद अगर वाहन गड्ढे में की ओर से जाती है तो कभी कबार दुर्घटना भी घटित हो जाती है .वही लेकिन इसके बावजूद भी सड़कों की मरम्मत को लेकर जिम्मेंवार उदासीन बने हुए है. वहीं हेमंत कुमार ने बताया कि इस मार्ग पर वर्षो से जर्जर स्थिति बनी हुई है उन्होंने कहा कि सड़क के मरम्मत की मांग को लेकर वाहन चालकों के माध्यम से कई बार विरोध भी किया गया. लेकिन जिला प्रशासन के माध्यम से सड़क की मरम्मत का आश्वासन देने के बाद भी सड़क के मरम्मत को लेकर अब तक कोई पहल नहीं की गई है.इस कारण मजबूरन आज रास्ते को जाम करना पड़ रहा है. सड़कों की बदतर हालत को लेकर उन्होंने कहा कि सड़कों की हालत ऐसी हो गई है कि इस सड़क से कार के सफर में बैलगाड़ी जैसा मजा आने लगा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button