Madhepura: एसएच 91 पर ट्रक की चपेट में आने से एक शख्स की मौके पर ही मौत - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

Madhepura: एसएच 91 पर ट्रक की चपेट में आने से एक शख्स की मौके पर ही मौत

मधेपुरा/बिहार: मधेपुरा जिले के मुरलीगंज से बिहारीगंज जाने वाली मुख्य मार्ग एसएच 91 पर कोल्हायपट्टी दुर्गा मंदिर के समीप अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई

घटना के जानकारी..॥…..

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मुरलीगंज प्रखंड क्षेत्र के रजनी पंचायत वार्ड नंबर 14 निवासी महिंद्र दास के 30 वर्षीय पुत्र क्रांति कुमार कोल्हायपट्टी दुर्गा मंदिर से पूजा कर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ जाने से उनकी मौत मौके पर ही हो गई। वहीं मौके से ड्राइवर और खलासी दोनों फरार हो गए हैं ।

मामले की जानकारी देते हुए……..

मामले की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि सड़क हादसे में एक शख्स की मौत हो गई है। जिनकी पहचान रजनी पंचायत के दमगरा टोला वार्ड नंबर 17 निवासी महिंद्रा दास के पुत्र 30 वर्षीय क्रांति कुमार के रूप में की गई है। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की तैयारी में जुट गई है। वहीं ट्रक को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button