Madhepura:सावन के तीसरे सोमवार को ऋषिश्रृंग के तपोभूमि सिंहेश्वर धाम में 3 लाख से अधिक लोगों ने लोगों ने जलाभिषेक किया.

सावन के तीसरे सोमवार को ऋषिश्रृंग के तपोभूमि सिंहेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. आधी रात से अब तक छोटे-बड़े वाहनों समेत एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु बाबा मंदिर पहुंच चुके हैं और बाबा सिंहेश्वर नाथ का जलाभिषेक कर चुके हैं. मंदिर के पुजारियों ने बताया कि भक्तों की भीड़ और उत्साह को देखते हुए आधी रात के बाद 1 बजे से बाबा के कपाट खोले गए, जिसके बाद सुबह 5 बजे तक करीब 3 लाख से अधिक लोगों ने लोगों ने जलाभिषेक किया.

मालूम हो कि सावन के पहले और दूसरे सोमवार को तपती धूप और गर्मी से शिव भक्त परेशान थे, लेकिन तीसरे सोमवार को मौसम सुहावना होने के कारण कर्ण बाबा के दरबार में भक्तों की भीड़ देखने को मिल रही है. बाबा सिंघेश्वर नाथ की महिमा के बारे में ऐसा माना जाता है कि लोग यहां जो मन्नत लेकर आते हैं वह पूरी होती है। राजा दशरथ के पुत्र की कामना भी पूरी हुई।

ऐसा माना जाता है कि ऋषिश्रृंग ने यहां उनके लिए पुत्रेष्ठी यज्ञ किया था। बाबा के दर्शन करने आने वाले लोगों के लिए मधेपुरा से सिंघेश्वर के बीच 7 किमी की दूरी में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और व्यक्तियों द्वारा 24 कांवड़िया सेवा शिविर लगाए गए हैं. जहां कावड़ियों के लिए पानी, शरबत, फल आदि की व्यवस्था की गई है, वहीं कई ऐसे शिविर भी हैं जहां कावड़ियों के मनोरंजन की भी व्यवस्था की गई है. लेकिन यहां बार-बालाओं द्वारा भद्दे भोजपुरी भक्ति गीतों पर अश्लील नृत्य भी किया जा रहा है. जिसमें कई भक्त नाचते भी नजर आ रहे हैं।
