Madhepura:सावन के तीसरे सोमवारी के अवसर पर सामाजिक कार्यकर्त्ता सह पूर्व वार्ड पार्षद अयोजित डाक सेवा शिविर सह भव्य भजन सांस्कृतिक कार्यक्रम का संयुक्त रूप से फीता काटकर उदघाटन किया - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

Madhepura:सावन के तीसरे सोमवारी के अवसर पर सामाजिक कार्यकर्त्ता सह पूर्व वार्ड पार्षद अयोजित डाक सेवा शिविर सह भव्य भजन सांस्कृतिक कार्यक्रम का संयुक्त रूप से फीता काटकर उदघाटन किया

मधेपुरा। सावन के तीसरे सोमवारी के अवसर पर सामाजिक कार्यकर्त्ता सह पूर्व वार्ड पार्षद ध्यानी यादव और वार्ड संख्या 14 के भावी वार्ड पार्षद प्रत्याशी रवीना कुमारी के द्वारा के बी विमेंस कॉलेज से पुरब पूल पर अयोजित डाक सेवा शिविर सह भव्य भजन सांस्कृतिक कार्यक्रम का संयुक्त रूप से फीता काटकर उदघाटन किया।इस मौके पर ध्यानी यादव ने कहा कि शिविर में डाक बम एवं अन्य श्रद्धालुओं के सुविधा हेतु ठंडा व गर्म पानी के अलावे शर्बत जूस फल आदि की व्यवस्था की गई है,ताकि डाक बम और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं हो सके।बता दें कि शिविर में बाबा भोले के मनमोहक गीत पर मनमुग्ध होकर डाक बम और श्रद्धालुओं ने जमकर ठुमका लगाया।कार्यक्रम के आयोजक रामचंद्र यादव ने कहा कि सावन के तीसरे सोमवारी का बरा ही महत्व होता है जो भी डाक बम तथा श्रद्धालु शुद्ध मन से जल चढ़ाते हैं बाबा उनका मनोकमना जरूर पूर्ण करते हैं।इस मौके पर भावी वार्ड पार्षद प्रत्याशी रवीना कुमारी ने कहा कि पवित्र श्रावण मास के तीसरी सोमवारी के अवसर पर डाक बम सेवा शिविर का आयोजन करना भी पुण्य का कार्य है।बाबा सदा सब पर नजर बनाए रखते हैं जरूरत है शुद्ध मन से पूजा अर्चना और जलाभिषेक करने का।
इस मौके पर रामचंद्र यादव उर्फ लगन यादव के अलावे सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी अशोक ठाकुर, पोस्टल कर्मचारी चंचल यादव, मुन्ना यादव, रोशन यादव, शिवनाथ पांडेय, मनोज कुमार शिक्षक, बिनोद यादव, रंजू देवी, जे.पी. यादव, दिवाकर कुमार, मनोज यादव, शंकर मंडल, बंटी यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे। वैसे भजन सह सांस्कृतिक कार्यक्रम में खासकर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button