ब्रेकिंग न्यूज़
Madhepura:सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति जख्मी बेहतर इलाज के लिए किया गया मेडिकल कॉलेज रेफर

सदर प्रखंड के सुखासन के निवासी इंद्रा मेहता के 26 वर्षीय पुत्र आनंद कुमार की हुई सड़क दुर्घटना
जानकारी देते हुए बताया गया कि आनंद किसी निजी कार्य के लिए मुख्यालय मोटरसाइकिल से आया हुआ था. वहीं वापस अपने घर लौटते के क्रम में भिरखी के समीप उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गयी.जिससे वो दुर्घनाग्रस्त हो गया.वही युवक के सिर में गंभीर चोट आई .इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में उसे प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल में लाया गया. जहां सदर अस्पताल के चिकित्सकों के द्वारा उसकी प्राथमिक उपचार की गयी. वहीं सदर अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा नही रहने के कारण मरीज को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया.
