Madhepura:मधेपुरा पुलिस की बड़ी कामयाबी तीन अपराधियों को हथियार और गोलियों के साथ धर दबोचा।

मधेपुरा/बिहार: मधेपुरा एसडीपीओ अजय नारायण यादव ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी।
इधर हाल के दिनों में गम्हरिया थाना, घैलाढ़ ओ०पी० एवं परमानंदपुर ओ०पी० क्षेत्रों में अपराधिक गतिविधियों में बढ़ोतरी हुई थी तथा मोबाईल छीनने की घटना घटित हुई थी। इन अपराधिक घटनाओं को देखते हुए गम्हरिया थाना एवं घैलाढ़ ओ०पी० में अपराधकर्मियों के गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया गया था। इसी क्रम में ओ०पी० अध्यक्ष घैलाढ़ तथा उसके टीम के सदस्यों के द्वारा घैलाढ़ ओ०पी० अंतर्गत भगवानी गाँव के समीप से तीन अपराधकर्मियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। इन अपराधकर्मियों के पास से तीन देशी कट्टा एवं पाँच जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधकर्मियों द्वारा घैलाढ़ ओ०पी० क्षेत्र एवं सुपौल जिला के लौकहा ओ०पी० क्षेत्र में घटित घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ जारी है तथा इन सभी का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। इन अपराधकर्मियों के गिरफ्तारी से इन क्षेत्रों में अपराधिक घटनाओं में कमी आयेगी। इस कार्य में शामिल पुलिस पदाधिकारी / पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत भी किया जायेगा।

