Madhepura:नप बोर्ड की सामान्य बैठक में 5 अरब का हुआ बजट पास - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

Madhepura:नप बोर्ड की सामान्य बैठक में 5 अरब का हुआ बजट पास

मधेपुरा/बिहार: मधेपुरा नगर परिषद बोर्ड की सामान्य बैठक शुक्रवार को नप के सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक शुरुआती दौर में हंगामेदार रही। इसी बीच ईओ ने सदन के समक्ष बजट की रूपरेखा रखी।

ईओ अमित कुमार ने कहा………

ईओ अमित कुमार ने कहा कि इस बार का बजट 5 अरब रुपए का है। जिसे हम लोगों को विभिन्न स्रोतों से जुटाना है। यह पहली बार है कि मधेपुरा नप ने 10 लाख फायदे का बजट पेश किया है। यह मधेपुरा नप की बड़ी उपलब्धि है। ईओ के प्रतिवेदन पर सभी पार्षदों ने ताली बजाकर खुशी जाहिर की।

ईओ ने अपने प्रतिवेदन में कहा कि शहर में विकास की जिम्मेदारी सभी की है। मुख्य पार्षद के नेतृत्व में हम लोग मधेपुरा शहर को स्मार्ट सिटी के तर्ज पर आगे ले जाएंगे। बैठक की खास बात यह रही कि पूर्व से अपनी मांगों को लेकर अड़े 18 पार्षदों की मांगा पर मुख्य पार्षद कविता कुमारी साहा ने भी मुहर लगा दी।

मुख्य पार्षद के अनुमति से…….

मुख्य पार्षद के अनुमति से ईओ अमीत कुमार ने बैठक का एजेंडा पार्षदों के सामने रखा। इसी बीच वार्ड 9 के पार्षद मनीष कुमार मिंटू ने स्पष्ट किया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी की सहमति जरूरी है। वर्तमान समय में जो भी कार्ययोजना शहर में चल रही है, सभी में संवेदकों की मनमानी है। संवेदक पार्षदों की बात को नहीं सुनते तथा गुणवत्ताहीन कार्य कर रहे हैं। पार्षद भी अपने वार्ड के लिए जिम्मेदार है। ऐसे में बिना पार्षद की सहमति के कोई भी योजना का भुगतान नहीं हो। इससे कार्य में गुणवत्ता आएगी। इस पर सभी पार्षदों ने अपनी सहमति जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button