Madhepura:देवघर जाने के लिए मांग रहा था रकम घर वालों ने मना किया तो खाया ज़हर - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

Madhepura:देवघर जाने के लिए मांग रहा था रकम घर वालों ने मना किया तो खाया ज़हर

मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के दुलार-पिपराही पंचायत की एक किशोरी को बेहोशी की हालत में सिंघेश्वर पीएचसी लाया गया. यहां से उसे गंभीर हालत में जन नायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। किशोर ने अपने माता-पिता से सावन के सोमवार को बाबा धाम जाने के लिए 4 हजार रुपये मांगे थे. लेकिन, मां के पास पैसे नहीं होने की बात कहकर उन्होंने सिर्फ 1000 रुपये दिए. लेकिन बेटा 4 हजार लेने पर अड़ा था। उसके पिता भी उसे यह कहकर समझाते रहे कि घर में पैसे नहीं हैं। लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी। इस बात को लेकर उसका पिता से विवाद हो गया, जिसके बाद बेटा गुस्से में घर से बाहर चला गया। कुछ देर बाद किसी ने घर आकर सूचना दी कि उनका बेटा बेहोश है तो परिजन आनन-फानन में उसे सिंघेश्वर अस्पताल ले गए जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया.

किशोर का नाम लाल मोहर ऋषिदेव, पिता बिशो ऋषिदेव है। इलाज के लिए आए उनके साले नीतीश कुमार ने बताया कि बाबा धाम जाने को लेकर उनका परिवार वालों से विवाद हो गया था. वही इलाज के दौरान लाल मोहर बेहोशी की हालत में बता रहा था कि उसने 2 पूरिया चूहा मारने वाली दवाई खा ली है. इसके साथ ही उसने महुआ की दो पेग शराब भी पी ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button