Madhepura:आम लोगों की जेब पार एक बार फिर से महंगी हुई रसोई गैस - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

Madhepura:आम लोगों की जेब पार एक बार फिर से महंगी हुई रसोई गैस

  • रसोई गैस भी महंगी कैसे सजेगी थाली सब कुछ हुई महंगी
  • आम लोगों की जेब पार एक बार फिर से महंगी हुई रसोई गैस

रसोई गैस के दाम में बढ़ोतरी के साथ घरेलू उपयोग में आने वाले किराना सामान उनके दाम भी आसमान छू रहे हैं. जिसका सीधा असर आम लोगों की जेब के ऊपर पड़ रहा है. खासकर मध्यम और गरीब तबके लोग उपरोक्त सामग्रियों के दाम बढ़ोतरी के खासे परेशान हैं. इन दैनिक उपयोग में आने वाले सामानों की खरीदारी करने में लोगों का बजट गड़बड़ा रहा है. पहले उसी बजट में उन्हें ज्यादा सामान मिल जाता था पर वर्तमान में उन्हें वही समान दाम बढ़ने का कारण दोगुने के दाम में खरीदने पर रहे हैं. यदि ऐसा ही रहा तो मध्यमवर्गीय साथ-साथ गरीब परिवार के लोगों के समक्ष अपने और अपने परिवार का जीवन चलाना मुश्किल हो जाएगा.

किराना सामानों के दाम में बढ़ोतरी:

घरेलू सामान में आने वाली किराना सामान में दाल समेत सरसों तेल और रिफाइन का दाम दिन प्रतिदिन आसमान छू रहा है. जिसके कारण लोगों को परेशानी हो रही है वर्तमान में चना दाल 70 रुपए प्रति किलो, मूंग दाल 120 रुपए प्रति किलो, मसूर दाल 90 रुपए प्रति किलो, अरहर दाल 120 रुपए प्रति किलो, बाजारों में बिक रहा है. सरसों तेल 180 से 190 रुपए किलो बिक रहा है. रिफाइन तेल 170 से 180 रुपए तक बिक रहा है. रसोई गैस के दाम में भी बढ़ोतरी पिछले एक महीने में घरेलू उपयोग में आने वाले गैस के दामों में दो बार बढ़ोतरी की गई है.वहीं घर गृहस्थी महिला वीणा देवी और रीना देवी बताती है कि पहली बार 50 रुपए प्रत्येक सिलेंडर पर बढ़ाया गया तो दूसरी बार 50 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ाया गया.वही इस तरह एक बार फिर से 50 रूपये फिर से बढ़ा दिया गया है.घरेलू गैस 1205 रुपए प्रति सिलेंडर अभी दिया जा रहा है. वही कमर्शियल गैस पर 350 रुपए महंगी हो गयी है .वही स्थानीय निवासी शुभम बिरुली ने बताया कि पेट्रोल-डीजल के दाम दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button