ब्रेकिंग न्यूज़
Madhepura:स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर घर तिरंगा प्रभात फेरी निकाली जाएगी

सदर अस्पताल प्रबंधक कुमार नवनीत चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से अलग-अलग आयोजन किए जाएंगे. इसके तहत 13 अगस्त को कार्यक्रम होंगे. इस कार्यक्रम में हर घर तिरंगा कार्यक्रम होगा.अस्पताल के सभी कर्मी को भी अपने घरों पर तिरंगा लगाना होगा. हाथों में तिरंगा लहराते हुए, वंदे मातरम भारत माता की जय और देशभक्ति के नारे लगाते हुए तिरंगा मार्च सदर अस्पताल से मस्जिद चौक होते हुए मवेशी अस्पताल होते हुए समाहरणालय होते हुए पुनः सदर अस्पताल आएगी. जिसमें सभी चिकित्सक ,जीएनएम,एनएम,आशा,ममता, एवं सदर अस्पताल कर्मी सुरक्षा गार्ड एवं आयुष्मान भारत के कर्मी भी मौजूद रहेगें.
