Madhepura:मधेपुरा में फौजी के घर से 10 लाख की चोरी
घर में मौजूद थे बुजुर्ग माता-पिता, ताला तोड़ अंदर घुसे; जेवरात और नगद लेकर हुए फरार मधेपुरा जिला के सिंघेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरीपुर वार्ड एक में एक में फौजी के घर में बीती रात चोरों ने लाखों की जेवरात और कैश की चोरी की घटना को अंजाम दिया। बताया जाता है कि फौजी के पिता घर में अकेले थे और चोरों ने उसके कमरे का कुंडी बाहर से लगाकर इस घटना को अंजाम दिया।
गृहस्वामी की माने तो चोरों ने लगभग 10 लाख के जेवरात और एक लाख रुपया नगद चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी फौजी के पिता को सुबह में उस वक्त हुई जब वे जागे लेकिन जब वह बाहर निकलना चाहे तो उनके दरवाजे को कुंडी बाहर से लॉक किया हुआ था। इसके बाद उन्होंने हल्ला कर के लोगों को जगाया और बाहर निकले तो उन्हें देखा जिस कमरे में फौजी का सारा सामान था उस कमरे का ताला टूटा हुआ था। फौजी के पिता रामा शंकर झा ने बताया कि वे पति-पत्नी यहां रहते हैं और उनका पुत्र फौज में है। यहां गुरुवार की रात लगभग 12:00 तक जगे हुए थे। उस वक्त तक यह घटना नहीं हुई थी। सुबह 5:00 बजे के आसपास जब उनकी नींद खुली तो वे अपने कमरे से बाहर निकलना चाहे तो पता चला कि बाहर से गेट बंद है।
उन्होंने बताया कि चोरों ने सरिया से बंद कमरे का दरवाजा तोरा और उसके बाद गोदरेज के लॉकर से करीब 10 लाख के जेवरात और लगभग एक लाख रुपए चुरा ले गए। घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची सिंघेश्वर थाने की पुलिस ने घटना की छानबीन में जुट गई। बताया जाता है कि चोर पीछे के रास्ते से उनके भाइयों के संयुक्त आवासीय परिसर में प्रवेश किया और घटना को अंजाम दिया जबकि जाते समय वह लोग आवासीय परिसर का मेन गेट जो अंदर से सिर्फ कीली लगा हुआ था उसे खोल कर आराम से भाग गए। मोहल्ले के 12 अन्य परिवार के लोगों ने भी बताया कि सुबह में उनके दरवाजे भी बाहर से बंद थे। घटना के बाद चोर स्थल पर ही गेट तोड़ने वाला लोहे का सरिया भूल गया जिसे पुलिस ने बरामद किया हैं।
