Madhepura:मधेपुरा मंडल कारा का प्रमंडलीय आयुक्त श्री गोरखनाथ में निरीक्षण किया इस दौरान उनके साथ डीएम श्याम बिहारी मीणा, एसपी राजेश कुमार, एसडीएम नीरज कुमार सहित कई प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

Madhepura:मधेपुरा मंडल कारा का प्रमंडलीय आयुक्त श्री गोरखनाथ में निरीक्षण किया इस दौरान उनके साथ डीएम श्याम बिहारी मीणा, एसपी राजेश कुमार, एसडीएम नीरज कुमार सहित कई प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे

मधेपुरा मंडल कारा का प्रमंडलीय आयुक्त श्री गोरखनाथ में निरीक्षण किया इस दौरान उनके साथ डीएम श्याम बिहारी मीणा, एसपी राजेश कुमार, एसडीएम नीरज कुमार सहित कई प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे। करीब ढाई से 3 घंटे तक चले निरीक्षण में प्रमंडलीय आयुक्त ने हर चीज को बारीकी से देखा। जब वे बाहर निकले तो पत्रकारों से बातचीत के दौरान जेल की हालत पर चिंता व्यक्त की उन्होंने कहा कि जेल के भीतर क्षमता से कई गुना अधिक कैदी रह रहे हैं। जिस वजह से कई तरह की परेशानियां सामने है।

उन्होंने कहा कि नया जेल बनाने का प्रस्ताव भी विभाग को भेजा गया है यदि सब कुछ ठीक रहा तो 1 महीने के भीतर नया जेल बनना शुरू हो जाएगा। तत्काल उन्होंने 200 कैदियों को एक माह के भीतर यहां से शिफ्ट करने की बात कही। बता दें कि 1981 में जिला बनने के साथ बने इस मंडल कारा में 182 कैदी रखने की क्षमता है, जबकि आज भी यहां 800 से ज्यादा कैदी हैं। भीषण गर्मी में यहां रहने वाले कैदियों की स्थिति काफी खराब है।

पेशी के दौरान कोर्ट आने वाले कैदियों का कहना है कि सोने की सबसे अधिक समस्या है। 50-60 कैदी तो रातभर बैठकर बिताते हैं। इस कारण से कैदियों में अवसाद की स्थिति देखी जा रही है। सट-सटकर सोने के कारण कैदियों में चर्मरोग की समस्या भी काफी है। यही कारण है कि 15 दिन पहले पेशी के लिए आए बंदियों ने 70 से अधिक बंदियों और कैदियों का हस्ताक्षरयुक्त आवेदन जिला व सत्र न्यायाधीश के नाम दिया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button