Madhepura:बीएन मंडल विश्वविद्यालय में बिहार सरकार द्वारा कुल 18 नए - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

Madhepura:बीएन मंडल विश्वविद्यालय में बिहार सरकार द्वारा कुल 18 नए

मधेपुरा/बिहार: बीएन मंडल विश्वविद्यालय में बिहार सरकार द्वारा कुल 18 नए स्नातकोत्तर विभागों की स्थापना की स्वीकृति प्रदान की गई है। कुलसचिव प्रो. मिहिर कुमार ठाकुर ने बताया कि नवस्वीकृत 18 विभागों में से आठ विभागों में पूर्व से ही विभागाध्यक्ष प्रतिनियोजित हैं। ये विभाग हैं- समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, इतिहास, हिंदी, अंग्रेजी, दर्शनशास्त्र, उर्दू एवं गणित में शेष दस विभागों में विभागाध्यक्षों की नियुक्ति या प्रतिनियोजन किया जाना है। इनमें संस्कृत, मैथिली, फारसी, सांख्यिकी, भूगर्भशास्त्र, संगीत, पीएमआईआर, ग्रामीण अर्थशास्त्र, प्राचीन इतिहास एवं मानवशास्त्र विभाग शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button