Madhepura:फुटपाथी दुकान से लेकर होटलों में जलते घरेलू सिलिंडर पर चूल्हे - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

Madhepura:फुटपाथी दुकान से लेकर होटलों में जलते घरेलू सिलिंडर पर चूल्हे

मनमानी नजराना के लोभ में वेंडर बिना पासबुक के उपलब्ध करा रहे गैस

चोरी से नहीं , खुलेआम हो रहा उपयोग

कॉमर्शियल गैस लेने से होटल संचालक व दुकानदार कर रहे परहेज

घरेलू गैस सिलिंडर का मूल्य 1105 रुपये है जबकि व्यावसायिक सिलिंडर का मूल्य 2605 रुपये

शहर के प्रायः अधिकांश फुटपाथी होटलों में अब इन दिनों शहर के सभी मुख्य सड़क के किनारे चाय की दुकान , नास्ते की दुकान , फास्ट फूड कॉर्नर एवं होटलों में घरेलू रसोई गैस सिलिंडर का उपयोग हो रहा है .ऐसा नहीं है कि यह सब चोरी छुपे होता है यह खुलेआम हो रहा है . इन रास्तों से होकर संबंधित पदाधिकारी , पुलिस अधिकारी रोज गुजरते हैं पर दुकानदारों द्वारा की जा रही इस चोरी को रोकने वाले अधिकारी मौन है .वही संबंधित पदाधिकारी द्वारा इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण इन दुकानदारों का मनोबल काफी बढ़ चुका है.इस कारण वे व्यवसायिक गैस सिलिंडर का उपयोग न कर घरेलू गैस का उपयोग कर रहे है . पुराना बस स्टैंड रोड में फास्ट फूड बनाने वाले एक दुकानदार ने बताया कि उन्हें घरेलू गैस सिलिंडर आसानी से उपलब्ध हो जाता है .इस कारण वे घरेलू गैस का उपयोग फास्ट फूड कॉर्नर पर करते हैं . उन्हें यह भी नहीं पता की दुकानों में घरेलू गैस सिलिंडर का उपयोग प्रतिबंधित है , दुकान से लेकर कॉमर्शियल गैस की जगह इन घरेलू गैस का ही उपयोग किया जा रहा है.फास्ट फुड से लेकर चाय नास्ता की दुकान हो या फिर बड़े होटल खाना घरेलू गैस पर ही बनाया जाता है , पर अब इन पर कार्रवाई हो सकती है .
वही ऐसे दुकानदार जो धड़ल्ले से घरेलू गैस का प्रयोग कर बाजार में होटल , फास्ट फूड की दुकान या चाय की दुकान चला रहे हैं , उन्हें पहले जागरूक करने एवं व्यावसायिक गैस सिलिंडर का उपयोग करने के लिए कहा जाना चाहिए .अगर जागरूक नहीं होने पर तब जाकर दुकानदारों पर कार्रवाई की जानी चहिए .

कीमत में काफी अंतर रहने के कारण होती है गैस की चोरी :

दुकानदारों द्वारा व्यवसायिक कार्य के लिए घरेलू गैस का उपयोग करने का मुख्य कारण है दोनों गैस सिलिंडर में मूल्य का भारी अंतर घरेलू गैस ऐसे दुकानदार जो घरेलू गैस का प्रयोग व्यवसायिक कार्यों में करते हैं
वे गैर कानूनी कार्य कर रहे हैं .कई लोग तो रोजगार के लिए ठेला पर भी घरेलू गैस का प्रयोग करते हैं . उन्हें नियम कानून की भी जानकारी नहीं होती . इसलिए पहले एक अभियान चलाकर जागरूकता लायी जानी चाहिए. घरेलू गैस का प्रयोग व्यावसायिक क्षेत्रों में ना करें फिर भी यदि वे दुकानदार इसे नहीं मानेंगे तो फिर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए. वही बताया गया कि व्यावसायिक सिलिंडर के 19 किलो का मूल्य 2605 रुपये तक पहुंच गया है . ऐसे में दुकानदार घरेलू गैस का से दो सौ रूपये तक मिल जाता है . जबकि कॉमर्शियल गैस पहुंचाने पर इन्हें नजराना नहीं मिलता . ऐसे में ये वेंडर भी बेधड़क इन लोगों को घरेलू गैस उपलब्ध करा रहे हैं . धड़ल्ले से उपयोग कर अपना रोजगार चला रहे हैं . दूसरी बात वेंडरों की कमाई का भी है. दुकानदारों को बिना पासबुक के घरेलू गैस उपलब्ध कराने पर कई वेंडरों को सौ रूपये तक का फायदा हो रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button