Madhepura:दिव्यांग बच्चों को प्रमाण पत्र बनाने को लेकर सदर अस्पताल में शिविर आयोजित

बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के निर्देशानुसार मंगलवार को सदर अस्पताल के परिसर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा गठित मेडिकल बोर्ड शिविर में आने वाले दिव्यांग बच्चों की जांच की गयी.वही प्रमाण पत्र बनाने के लिए अस्पताल में अभिभावकों के साथ बच्चों की भीड़ उमर पड़ी.दिव्यांगता जांच शिविर में एक सौ से अधिक दिव्यांग बच्चों का जांच किया गया.बिहार शिक्षा परियोजना के समावेशी शिक्षा संभाग अंतर्गत दिव्यांग प्रमाण पत्र का नवीनीकरण शिविर का आयोजन किया गया था।बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के निर्देशानुसार शिविर में वैसे बच्चे शामिल हुए. जिनका अब तक दिव्यांग प्रमाण पत्र नहीं बना है या नवीकरण की आवश्यकता है. वही सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ संतोष कुमार ने बताया कि हाथ व पांव से विकलांग बच्चों का जांच कर उन्हें प्रमाण पत्र बनाया जा रहा है.इस शिविर के सफल आयोजन को लेकर शिक्षा विभाग द्वारा काफी प्रयास किए गए थे. विद्यालयों में नामांकित एवं ग्रामीण क्षेत्र के दिव्यांग बच्चों को इस शिविर में लाने के लिए शिक्षकों को निर्देशित किया गया था.हितग्राही विकलांग प्रमाण पत्र बनाने के लिए अपने साथ आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड, समग्र आइडी, दिव्यांग के दर्शाते हुए फोटो, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर आदि लेकर पहुंचे थे.वहीं दिव्यांगजनों को किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए शिविर में विशेष व्यवस्था अनुसार अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे.बताया जाता है कि मानसिक दिव्यांग,श्रवण बाधित, गला व दृष्टि बाधित बच्चों को सदर अस्पताल मधेपुरा रेफर किया.शिविर में मधेपुरा सदर अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ सचिन कुमार,डॉ संतोष प्रकाश ,डीपीएम प्रिंस कुमार, सदर अस्पताल प्रबन्धक नवनीत चंद्रा,संतोष कुमार संती, मो नौशाद एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे.
