Madhepura:जमीन विवाद में दो पक्षों हुई मारपीट - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

Madhepura:जमीन विवाद में दो पक्षों हुई मारपीट

तुरकाही गांव वार्ड-7 में जमीन विवाद को लेकर मिट्टी काटने के विरोध में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इससे दो महिला समेत चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल गुलाब देवी के घायल पुत्र कुंदन यादव ने बताया कि उसके पिता ने दस साल पूर्व एक कठ्‌ठा जमीन गांव के ही तेजाे यादव को बेची थी। बताया कि एक कट्ठा जमीन के अलावा वह पांच फीट ज्यादा जमीन पर कब्जा कर लिया। इससे उक्त जमीन पर आने-जाने व किसी की कोई कार्य करने से मना किया जाता था। उसने बताया कि इस मामले को लेकर गांव में कई बार पंचायत भी की गई थी। साथ ही अमीन के द्वारा कई बार उक्त जमीन की मापी भी कराई गई। मापी में भी पांच फीट जमीन उसमें ज्यादा निकलता है। इस बीच सोमवार को उक्त जमीन पर जब मिट्‌टी काटने गया तो इस दौरान तेजाे यादव मना करने लगा। इससे दोनों पक्षों में कहासूनी होते ही मारपीट शुरू हो गई। इससे एक पक्ष की दो महिला समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को परिजनों के द्वारा आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया, जहां इमरजेंसी वार्ड में उनलोगों का इलाज किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button